Headlines
Loading...
पंजाब : धनौला बरनाला पटवारियों की हड़ताल के कारण लोग हो रहे परेशान।

पंजाब : धनौला बरनाला पटवारियों की हड़ताल के कारण लोग हो रहे परेशान।

                       Jaspreet Kaur Singh Reporter

पंजाब। धनौला बरनाला पटवार यूनियन की अगुआई जिले के पटवारियों व कानूनगो की हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। पटवारियों की चल रही हड़ताल के कारण लोगों द्वारा अपने कामकाज करवाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही तहसील में कार्य कर रहे अर्जी नवीसों को अष्टाम फरोश, वसीका नवीसों को भी अपनी मंदी हालत का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं रेवेन्यू पटवार यूनियन जिला संगरूर-मालेरकोटला के प्रधान दीदार सिंह छोकरा के खिलाफ विजिलेंस विभाग द्वारा कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। इसकी अपने प्रधान के हक में आई रेवेन्यू कानूनगो पटवारी यूनियन पंजाब द्वारा राज्य में चार मई से लकेर 15 मई तक कलम छोड़ हड़ताल करने का फैसला किया गया था।

वहीं धनौला तहसील के पहली मंजिल व दूसरी मंजिल में पटवारियों के बैठने के लिए बनाए गए दफ्तर में कुर्सियां खाली दिखाई दीं। तहसील में विभिन्न गांवों से आए किरपाल सिंह, नत्था सिंह, हरबंस सिंह ने बताया कि उन्होंने जमीन की निशानदेही करवानी थी व इंतकाल करवाना था कितु पटवारियों की हड़ताल के चलते उन्हें बिना कार्य करवाए ही लौटना पड़ा है। तहसील में कार्य करवाने आए लोगों ने सीएम भगवंत मान से मांग करते कहा कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।