Headlines
Loading...
यूपी : कानपुर प्रशिक्षण वर्ग में पहुंंचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, वहीं कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।

यूपी : कानपुर प्रशिक्षण वर्ग में पहुंंचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, वहीं कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।

                                      Renu Tiwari Reporter

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी विचारधारा आधारित दल है। यह बात शनिवार को भाजपा उत्तर जिला के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष में विजय बहादुर पाठक ने कही। साकेत नगर स्थित होटल में चल रहे प्रशिक्षण वर्ग हमारे विचार से जुड़े लोगों के लगातार पार्टी मेें आने से विचारधारा का विस्तार हुआ है। 

वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्रीराम ने कहा कि भगवान राम कुशल संगठनकर्ता थे। उन्होंने समाज में बिना भेदभाव सबको लेकर चलने की हमें सीख दी। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि सुरक्षा सामर्थ्य को सशक्त कर आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा किया जा रहा है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि हम जनता को एक अच्छा सुशासन दें। 

वहीं कार्यकर्ता अपने ध्येय पर लगा रहे। इसलिए कार्यक्रमों की आवश्यकता होती है जिससे कार्यकर्ता को अपने कार्य के विषय में जानकारी हो। विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि राष्ट्रवाद हमारे विचार का मूल तत्व है। भाजपा ने कभी जातिगत वोट की राजनीति नहीं की। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण के बिना सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास यही हमारी पार्टी का आधार है।

वहीं राष्ट्रीय मंत्री भाजपा विनोद सोनकर ने कहा कि हमारा लक्ष्य अंत्योदय है। वीरेश त्रिपाठी, संतोष शुक्ला, अवधेश सोनकर व राजू शर्मा ने प्रशिक्षण वर्ग का संचालन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई, पूर्व विधायक राकेश सोनकर, सत्येंद्र मिश्रा, दिवाकर मिश्रा, अनुपम मिश्रा, आकाश शुक्ला, रंजीत भदौरिया, रिचा सक्सेना, रंजीता पाठक, पारस मदान रहे।