Headlines
Loading...
यूपी : कानपुर बकेवर देवमई क्षेत्र के लोगों को अब जल्द ही सस्ते सफर की मिलेंगी सौगात।

यूपी : कानपुर बकेवर देवमई क्षेत्र के लोगों को अब जल्द ही सस्ते सफर की मिलेंगी सौगात।


कानपुर। बकेवर देवमई क्षेत्र के लोगों को अब जल्द ही सस्ते सफर की सौगात मिलने जा रही है। विधायक की पहल पर राजकीय परिवहन निगम देवमई से कानपुर के लिए सस्ती बस सेवा सीएनजी का संचालन करने जा रहा है। वहीं कानपुर रामादेवी से भैसौली तक राजकीय परिवहन निगम सीएनजी बसें चला रहा है। भैसौली से देवमई ब्लाक मुख्यालय की दूरी पांच किमी है। ।

वहीं यहां के लोगों ने विधायक राजेंद्र सिंह पटेल से सीएनजी बसों का रूट भैसौली से बढ़ाकर देवमई मुख्यालय तक कराने की मांग की थी। इस पर विधायक ने एआरएम सीएनजी फजलगंज कानपुर मनोज चड्ढा को पत्र लिखा था। इस पर परिवहन निगम सक्रिय हुआ। इस पर गुरुवार को कानपुर से यातायात निरीक्षक वीके विश्नोई के साथ रूट के सर्वे को टीम यहां आई। 

वहीं टीम ने भैसौली व देवमई में लोगों के साथ बैठक रूट चार्ट तय किया। इसके बाद रूट का निरीक्षण भी किया। टीम ने कहा, एक सप्ताह में सीएनजी बस सेवा देवमई से कानपुर के लिए शुरू हो जाएगी। भैसौली से देवमई के बीच पड़ने वाले गांव सुजावलपुर, अवसेरी खेड़ा, रूसी, दुर्गापुर, कंधरपुर, तिवारीपुर, मुरारपुर, लक्ष्छीखेड़ा, गुटैयाखेड़ा हैं। यह गांव को बस सेवा से सीधे लाभांवित होंगे। पर इसके अलावा अन्य आसपास के आधा सैकड़ा गांव के लोगों को इस बस सेवा लाभ मिलेगा।

वहीं भैसौली से देवमई मुख्यालय की दूरी पांच किमी है। पांच किमी सीएनजी बसों को बढ़ाने के लिए सर्वे किया गया है। गांव की दूरी के हिसाब से किराया तय किया जाएगा। रूट पर तीन से पांच बसें प्रतिदिन चलाई जाएंगी। सवारियों के अनुसार बसों की संख्या कम व ज्यादा किया जाएगा।