Headlines
Loading...
यूपी : वाराणसी बरेका में रेल इंजन के पुर्जो की आपूर्ति में सुधार पर दिया गया जोर।

यूपी : वाराणसी बरेका में रेल इंजन के पुर्जो की आपूर्ति में सुधार पर दिया गया जोर।


वाराणसी। बरेका कीर्ति कक्ष में वर्ष 2022-23 के लिए उच्च अश्वशक्ति रेल इंजनों के अतिरिक्त पुर्जो की वार्षिक मांग संबंधी दो दिवसीय बैठक के पहले दिन शुक्रवार को गुणवत्ता एवं आपूर्ति में सुधार पर जोर दिया गया। प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक अशोक कुमार राठौर ने रेल इंजन के पुर्जो की मांग के अनुसार आपूर्ति बनाए रखने में भंडार विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए उनकी आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया। 

वहीं बरेका के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर राजेश कुमार राय, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अमिताभ तथा क्षेत्रीय रेलों के प्रतिनिधियों ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने अतिरिक्त कल-पुर्जो के मद्देनजर वर्ष 2022-23 के लिए अपनी मांग भी प्रस्तुत की। बरेका से इंजनों के उपकरणों की निर्बाध आपूर्ति पर संतोष जताया गया। 

वहीं आपूर्ति में खामियों एवं समस्याओं को इंगित करते हुए इसमें सुधार पर विशेष रूप से चर्चा हुई। इसके पूर्व बरेका के मुख्य यांत्रिक इंजीनियर सुनील कुमार ने क्षेत्रीय रेलों के प्रतिनिधियों को आपूर्ति में किए जा रहे सुधारों से अवगत कराया। नए-नए पुर्जो एवं उपकरणों के विकास से संबंधी जानकारी भी दी गई। बैठक में नितिन मेहरोत्रा, महेश कुमार आदि रहे। इसमें निदेशक यांत्रिक इंजीनियरिग रेलवे बोर्ड ने भी भाग लिया।