Headlines
Loading...
हरियाणा : यमुनानगर में बहू ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप तो पति और सास ने बहु की पिटाई।

हरियाणा : यमुनानगर में बहू ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप तो पति और सास ने बहु की पिटाई।


हरियाणा। यमुनानगर शहर जगाधरी थाना क्षेत्र की महिला ने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इस बारे में शिकायत करने पर पति व सास समेत अन्य ससुरालियों ने उसे पीटा। पति पर भी अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप हैं। मामले को लेकर महिला ने पुलिस को शिकायत दी। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

वहीं पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, महिला की वर्ष 2010 में रोहित के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से वह पति और ससुरालियों के साथ हिमाचल प्रदेश में किराये के मकान में रह रही थी। आरोप है कि उस पर ससुर गलत नजर रखता था। जुलाई 2021 को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान ससुर उसके कमरे में घुस आया। गलत नीयत से उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

वहीं इस दौरान आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में ससुराल वालों व पति को इस बारे में बताया, तो उन्होंने आरोपित का साथ दिया। महिला का आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। उसके साथ मारपीट की जाती। परेशान होकर वह बच्चों सहित मायके में आ गई। 

वहीं बीते अक्टूबर माह में पति, सास व अन्य ससुराल वाले मायके में आए। यहां से उसके बेटे को अपने साथ ले गए। अब आरोपित उसके बच्चे से भी उसे नहीं मिलने दे रहे हैं। नवंबर माह में वह ससुराल गई, तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की भी कोशिश की। किसी तरह से वह बचकर वहां से निकली।

वहीं यमुनानगर के विशालनगर कालोनी निवासी 32 वर्षीय महिला की मुकेश के साथ शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया।