Headlines
Loading...
मिर्जापुर : दांतारी पहाड़ी पर मिली 3 हज़ार साल पहले की समाधियां , सर्वे का ब्यौरा हो रहा तैयार

मिर्जापुर : दांतारी पहाड़ी पर मिली 3 हज़ार साल पहले की समाधियां , सर्वे का ब्यौरा हो रहा तैयार

मिर्जापुर । जिले में दांतारी पहाड़ी पर तीन हजार साल पहले लोगों की समाधियों के बारे में अहम जानकारियां मिली हैं। इतिहास की भाषा में इसे मेगालिथिक (लोगों को दफनाने वाली जगह) कहते हैं।


बीएचयू प्राचीन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विराग सोनटक्के की निर्देशन वाली टीम ने सर्वे में इस जगह का न केवल पता लगाया है बल्कि यहां से 480 मेगालिथिक के बारे में डेटा भी तैयार किया है। अब प्रकाशन की तैयारी चल रही है।


बीएचयू प्राचीन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रो. डॉ. सोनटक्के के अनुसार, लोगों को मेगालिथिक के बारे में पहले से जानकारी थी। वह कहां हैं, कैसे हैं और किस जगह पर हैं, उनका आकार क्या है, इसके बारे में किसी को पता नहीं था। मार्च में 22 दिन तक कैंप लगाकर मेगालिथिकों के बारे में जानकारियां जुटानी शुरू कर दी।


अब इसी के आधार पर अध्ययन कर इस जगह के बारे में और अहम जानकारियां जुटाई जाएंगी। करीब पांच से छह किलोमीटर के दायरे में फैली यह पहाड़ियां बहुत उबड़-खाबड़ है। इस कार्य में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सचिन कुमार तिवारी और उनके शोध छात्र धीरज शर्मा, शुभम सौरभ और धम्म रत्न भी शामिल रहे।

डॉ. सोनटक्के का कहना है कि मार्च में जो सर्वे हुआ था, अब उसका ब्योरा तैयार कराया जा रहा है। सर्वे के दौरान जीपीएस से देखने के बाद मैप भी बनवाया गया। अब तक जो भी सर्वे हुआ है, उसका प्रकाशन आर्किलॉजिकल जनरल में कराया जाएगा।