Headlines
Loading...
पंजाब : ममदोट फिरोजपुर में नौकरी का झांसा देकर घर से भगाया, वहीं दुष्कर्म के उपरांत लड़की की बेचा।

पंजाब : ममदोट फिरोजपुर में नौकरी का झांसा देकर घर से भगाया, वहीं दुष्कर्म के उपरांत लड़की की बेचा।

                       Jaspreet Kaur Singh Reporter

पंजाब। ममदोट फिरोजपुर में लड़की को नौकरी का झासा देकर घर से बाहर ले गए, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपितों ने पीड़िता को बंदी बनाकर किसी और को बेच दिया। थाना ममदोट में एक महिला सहित तीन आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वहीं 21 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी भाभी उनके घर आई थी तथा उसने काह कि वह उसे किसी फैक्ट्री में काम पर लगवा देगी। 28 नवंबर 2021 को उसे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बिठा कर जलालाबाद ले गया, वहां एक कमरे में बिठा कर उसकी भाभी ने उसे पीने के लिए पानी दिया, पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गई। 

वहीं जब अगले दिन होश आई तो उसे पता लगा कि दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोपितों ने उसे वहां तीन दिन तक रखा। जब उसने शोर मचाया तो आरोपित उसे मोटरसाइकिल पर बिठा कर फिरोजपुर ले गए और उसे किसी अज्ञात जगह रखा और फिर अगले दिन गाड़ी में बिठा कर हरियाणा ले गए और वहां ले जाकर आरोपितों ने उसे बेच दिया। 

वहीं पीड़ित लड़की ने बताया कि जब उसे मौका मिला तो उसने अपने घर फोन कर सारी आपबीती सुनाई। जानकारी मिलने पर उसके माता-पिता उसे छुड़ा कर 27 मार्च को घर ले कर आए। जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर परमजीत कौर ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है, पुलिस का दावा है कि जल्द गिरफ्तारी हो जाएगी।