Headlines
Loading...
अयोध्या : उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रामलला का किया दर्शन पूजन

अयोध्या : उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रामलला का किया दर्शन पूजन


अयोध्या । उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रामनगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में रामलला का दर्शन-पूजन किया। वे रामजन्म भूमि पहुंचने वाले देश के पहले उपराष्ट्रपति हैं।

इससे पूर्व बीते साल 29 अगस्त को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द भी अयोध्या आ चुके हैं।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शुक्रवार सुबह 11 बजे प्रेसिडेंसियल एक्सप्रेस से अयोध्या पहुंचे हैं। रामनगरी में अपने चार घंटे के प्रवास के दौरान वे रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के साथ श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्य का प्रजेंटेशन भी देखेंगे।