Headlines
Loading...
वाराणसी : उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू दो दिवसीय दौरे पर आज शाम अपने परिवार के साथ आयेंगे काशी , सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

वाराणसी : उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू दो दिवसीय दौरे पर आज शाम अपने परिवार के साथ आयेंगे काशी , सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम


वाराणसी । उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू शुक्रवार शाम अपने परिवार के साथ वाराणसी आएंगे। उप राष्ट्रपति के दो दिवसीय काशी प्रवास के मद्देनजर कैंट और बनारस रेलवे स्टेशन, उनके आने-जाने वाले मार्ग पर, बरेका स्थित गेस्ट हाउस परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। उनकी सुरक्षा के लिए कैंट रेलवे स्टेशन पर 125 आरपीएफ के जवान और 100 से अधिक जीआरपी के सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। बनारस रेलवे स्टेशन पर 150 आरपीएफ के जवान और 136 जीआरपी के सुरक्षाकर्मी अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैद हैं। बनारस स्टेशन और शहर में आने-जाने वाले मार्ग पर स्वागत के लिए बैनर, पोस्टर एवं होर्डिंग्स लगाए गए हैं।

उप राष्ट्रपति नायडू अपनी पत्नी उषा नायडू के साथ अयोध्या से विशेष ट्रेन से काशी आएंगे। उप राष्ट्रपति की विशेष ट्रेन अयोध्या से कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां दो से तीन मिनट ठहरने के बाद बनारस रेलवे स्टेशन प्रस्थान करेगी। बनारस स्टेशन परिसर में उप राष्ट्रपति की अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे। 


दो दिन तक उप मुख्यमंत्री पाठक साथ-साथ रहेंगे। यहां से वे बरेका गेस्ट हाउस में कुछ देर विश्राम के बाद दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती में शामिल होंगे। अगले दिन शनिवार को कालभैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद बरेका में दोपहर का भोजन करेंगे और यहां से वे पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल जाएंगे। इसके बाद दिल्ली रवाना होंगे।