Headlines
Loading...
यूपी : आगरा में पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश हुआ गिरफ्तार।

यूपी : आगरा में पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश हुआ गिरफ्तार।

                         Rajkumar Saraswat Reporter

आगरा। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में 11 वर्ष से फरार चल रहे बदमाश से देर रात रकाबगंज क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। फिलहाल उसे हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

वहीं रकाबगंज थाना पुलिस शुक्रवार रात 12 बजे आगरा किला के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक बदमाश बाइक से हाथीघाट की ओर जाता दिखा। पुलिस ने पीछा करके उसकी घेराबंदी कर ली। इसके बाद बदमाश की ओर से फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। 

वहीं घायल बदमाश को पुलिस ने एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती करा दिया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पिनाहट के अर्जुन पुरा निवासी पवन है। बदमाश से एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। 

वहीं उसके खिलाफ पिनाहट, जैतपुर और रकाबगंज में सात मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2011 में रकाबगंज थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें वह अब तक फरार चल रहा था। गिरफ्तार बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है।