Headlines
Loading...
यूपी : चंदौली के नौगढ़ में ग्राम प्रधान पर हुए एफआइआर पर आक्रोशित ग्राम प्रधान और सपा के कार्यकर्ता बैठे धरने पर।

यूपी : चंदौली के नौगढ़ में ग्राम प्रधान पर हुए एफआइआर पर आक्रोशित ग्राम प्रधान और सपा के कार्यकर्ता बैठे धरने पर।


चंदौली। नौगढ़ विकास क्षेत्र के लौवारी कला गांव में रविवार की देर शाम भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मोदनवाल की पिटाई के मामले में ग्राम प्रधान यशवंत यादव हुए एफआइआर पर ग्राम प्रधान और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार शाम को नौगढ़ थाने पर धरने पर बैठ गए। 

वहीं जिसमें अनुदेशक भी शामिल है और अनुदेशक भी बैठ गए धरने पर। बताया जाता है कि रविवार की देर शाम भाजपा के बूथ अध्यक्ष राज कुमार मोदनवाल को यशवंत यादव और उनके सहयोगियों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसे रात में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ राजू पटेल हीला हवाली करने लगे।

वहीं काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित हो गए। मेडिकल सही तरीके से नहीं कराए जाने पर उग्र हो गए थे। मैं रात में ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी के यहां फोन करके शिकायत किया तो चिकित्सा अधीक्षक अवधेश पटेल ने डॉ मृत्युंजय को मेडिकल करने के लिए भेजा और ग्राम प्रधान और उनके चार सहयोगियों पर एनसीआर दर्ज किया गया और ग्राम प्रधान को गिरफ्तार किया गया।

वहीं जिससे आक्रोशित होकर ग्राम प्रधान और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और यशवंत यादव पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं और उन्हें रिहा किया जाए। 

वहीं प्रदर्शन करने वालों में राजनाथ यादव, विमल यादव, रामवृक्ष यादव, सुनील चौरसिया, शमशेर यादव, जयप्रकाश यादव, अनुदेशक कैलाश यादव, गुरु प्रसाद यादव, त्रिभुवन यादव, फसीहुद्दीन सहित इत्यादि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित हैं।