
HARYANA NEWS
हरियाणा : फतेहाबाद में कोर्ट में पेशी पर आए युवक पर तेजधार हथियार से बदमाशों ने किया हमला।
फतेहाबाद। कोर्ट में पेशी के दौरान आए एक युवक पर कुछ हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया। हमले करने वाले युवक 10 से 12 थे। ऐसे में एकाएक हमला होने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। यह हमला निजी अस्पताल के बाहर चाय पी रहे युवक पर किया।
वहीं घायल को निजी अस्पताल में भर्ती गया जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरों की जांच कर रही है ताकि आरोपितों की पहचान हो सके।
वहीं जानकारी के अनुसार पंजाब के फिरोजपुर के गांव सीतो निवासी रवि का फतेहाबाद के ही प्रताप गुर्जर नामक युवक से आपसी रंजिश को लेकर झगड़ा चल रहा था। बताया जा रहा है कि रवि किसी मामले को लेकर कोर्ट में पेशी पर आया था। कोर्ट में जाने से पहले वह कोर्ट परिसर के साथ बने निजी अस्पताल के पास चला गया।
वहीं यहां पर चाय का खोखा था और चाय पीने लग गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान तीन बाइकों पर 10 से 12 लोग आए। उनके पास कांपे व डंडे थे। उन्होंने आते ही रवि पर हमला कर दिया। एकाएक हमला होने पर वहां पर हड़कंप मच गया। करीब 10 मिनट तक झगड़ा होता रहा।
वहीं इस दौरान लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित भाग गए। वहीं घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद शहर पुलिस पहुंची। यहां पर लगे सीसी कैमरे की जांच कर रही है। ऐसे में पता लग जाएगा कि आरोपित कौन थे।
वहीं वहीं पुलिस पीड़ित के बयान लेकर जांच कर रही है। वही पीड़ित का आरोप है कि जिसके साथ झगड़ा हुआ था उसके ही कोई जानकार हो सकते है। ऐसे में पुलिस उसी एंगल पर काम कर रही है। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई।
वहीं दूसरी तरफ़ सुरेंद्र, शहर थाना प्रभारी फतेहाबाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। निजी अस्पताल के बाहर बने चाय के खोखे पर चाय पीने के दौरान झगड़ा हुआ है। बयान के आधार पर ही कार्रवाई होगी।