
UP news
यूपी : चंदौली में तीन बजे तक 50.79 फीसद मतदान, वहीं चकिया में चार बजे मतदान हुआ समाप्त।
चंदौली। जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्र में आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। इसके लिए 925 मतदान केंद्रों में बने 1694 बूथ सज - धजकर तैयार हैं। पहले अभिकर्ताओं की उपस्थित में माकपोल कराया गया। इसके बाद मतदान जारी है।
वहीं चकिया विधानसभा में चार बजे मतदान समाप्त हो गया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से जिले की इस सीट पर चार बजे तक ही मतदान होना था। दोपहर बाद बूथ सख्या 153 पर मतदान करके घर पहुेचे 65 वर्षीय नान्हू बिंद रिटायर ट्यूवेल ऑपरेटर की हार्ट अटैक होने मौत हो गयी। विकास खण्ड़ के सिधरौल गांव के बुथ संख्या 95 के ईवीएम मशीन में किसी वोटर द्वारा दो बार बटन दबाने के कारण मतदान एक घन्टे रुका रहा। वहीं दूसरी ईवीएम मशीन आने पर दोबारा मतदान प्रारंभ हुआ।
वहीं सकलडीहा विधानसभा में मतदान की शुरुआत में ही तकनीकी समस्याओं के कारण कुछ क्षणों के लिए मतदान प्रक्रिया बाधित रही। जमालपुर , टांडा कला, सढान,रईया, बैराठ, रमौली, दुर्गापुर ,कैली, झांसी व महेसुआ में वीवी पैड, यूनिट कंट्रोल व बैलेट यूनिट में तकनीकी खराबी दिखने पर मतदान बाधित रहा। बाद में अधिकारियों ने मशीन बदल दिया। तब जाकर मतदान शुरू हुआ।
वहीं दूसरी तरफ़ विस चुनाव में प्रत्याशियों ने भी बूथ पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा प्रत्याशी सूर्यमुनि तिवारी, कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने सकलडीहा इंटर कालेज , सैयदराजा से भाजपा प्रत्याशी व विघायक सुशील सिंह ने ताजपुर में वोट डाला। वहीं सपा प्रत्याशी व विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कैलावर व बसपा प्रत्याशी जयश्याम त्रिपाठी ने प्रभुपुर में मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर पड़ रहे मतों की जानकारी ली।
वहीं दोपहर में पूर्व सांसद रामकिशुन यादव भी अपने समर्थकों के साथ मतदान करने पहुंचे। वहीं चंदौली में तीन बजे तक 50.79 फीसद मतदान हुआ।
1. 380 मुगलसराय -47 %, 2. 381 सकलडीहा - 49%, 3. 382 सैयदराजा -49.4 %, 4. 383 चकिया ( सु.) -57.6 %, वहीं सैयदराजा विस सीट पर गौर करें तो यह सीट पूर्व में बाह़ुबलियों में मुकाबले का गवाह रही है, हालांकि 2022 के चुनाव में स्थिति बदली नजर आ रही है। यहां भाजपा से सुशील सिंह, सपा मनोज सिंह डब्लू, बसपा की ओर से अमित कुमार व कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार विमला बिंद पर भरोसा जताया है।
वहीं सभी दलों के उम्मीदवार अपनी जीत का दावा तो कर रहे, लेकिन ऊंट किस करवट बैठेगा यह कह पाना मुश्किल है। इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 331666 है। इसमें महिला 179145 व पुरूष मतदाता 151723 हैं।
वहीं जनपद की एक मात्र सुरक्षित सीट चकिया विधानसभा में भाजपा के कैलाश खरवार, सपा जितेंद्र कुमार, बसपा विकास आजाद व कांंग्रेस की ओर से रामसुमेर राम अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
वहीं 2017 में यहां भाजपा ने जीत हासिल की थी। 2022 के विस चुनाव में यहां सपा, बसपा व भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार नजर आ रहे हैं। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 367558 है। इसमें 196600 पुरूष व 170978 महिला मतदाता हैं।
वहीं सकलडीहा विधानसभा की सीट पर अब तक गैर भाजपा विधायकों का कब्जा रहा है। 2017 में यहां सपा के प्रभुनारायण सिंह ने जीत दर्ज की थी। 2022 में भी सपा ने इन पर दोबारा भरोसा जताया है। वहीं भाजपा की ओर से पुन: सूर्यमुनि तिवारी, बसपा के जयश्याम त्रिपाठी व कांग्रेस की ओर से देवेंद्र प्रताप सिंह अपना भाग्य आजमा रहे हैं।