Headlines
Loading...
जलपाईगुड़ी : हाथी और तेंदुए में भीषण लड़ाई, लड़ते-लड़ते एक की हो गई मौत, वन कर्मियों ने बरामद किया शव

जलपाईगुड़ी : हाथी और तेंदुए में भीषण लड़ाई, लड़ते-लड़ते एक की हो गई मौत, वन कर्मियों ने बरामद किया शव

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के जंगल में एक हाथी के साथ भीषण लड़ाई में एक तेंदुए के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि वयस्क तेंदुए का शव सोमवार सुबह गदेयाकुटी वन बीट क्षेत्र में जलधाका नदी के किनारे पाया गया। गैरकाटा के रेंज अधिकारी राजकुमार पाल ने बताया कि गश्त के दौरान वन अधिकारियों ने तेंदुए के शव को देखा।

उन्होंने कहा कि शव और उसके आसपास हाथी के पदचिह्न पाए गए थे। उन्होंने कहा कि आशंका है कि हाथी के साथ भीषण लड़ाई में तेंदुए की मौत हो गई। पाल ने कहा कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।