Headlines
Loading...
सीआरएमएस का ३९ वा अधिवेशन मुंबई में श्री आर.पी.भटनागर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, श्रीआर बी चतुर्वेदी को जोनल मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया...

सीआरएमएस का ३९ वा अधिवेशन मुंबई में श्री आर.पी.भटनागर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, श्रीआर बी चतुर्वेदी को जोनल मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया...

‌ डा.आर.पी. भटनागर, डा. प्रवीण वाजपेयी 
जोनल अध्यक्ष जोनल महासचिव
 मध्य रेलवे मध्य रेलवे 
 CRMS  
    एवं
कार्यकारी अध्यक्ष
एन एफ आई आर 
नई दिल्ली।                    

सीआरएमएस का ३९ वा अधिवेशन मुंबई में श्री आर.पी.भटनागर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। विशाल सभा को पांच मंडल के सभी शाखाओं के पदाधिकारी एवं सदस्यों को सम्बोधित करते हुए आर.पी.भटनागर ने कहा कि रेलवे में खाली जगहों को तुरंत भरा जाये जिससे कार्य का भार कम हो सके, और नौजवानो को अपनी जिम्मेदारी का अहसास भी हो सके। आगे उन्होंने विभागीय समस्याओं को विस्तार से रखा।   

सुपरवाइजर ग्रेड को अपग्रेड जनवरी २०१६ से किया जाये 

उद्धघाटन सभा को वरिष्ठ मजदूर नेता श्री एम राघवैया महासचिव एनएफआईआर ने संबोधित किया। विशाल सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने श्रम कानूनों में कामगार विरोधी बदलाव को रद्द करना चाहिए। नयी पेंशन योजना को रद्द कर पुरानी पेंशन व्यवस्था को वहाल किया जाना चाहिए। 

मुख्य अतिथि महाप्रबंधक श्री रामकरन यादव ने भी रेल श्रमिक आंदोलन की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। और यूनियन का रेल प्रशासन के प्रति विशेष सहयोग की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक रेल कर्मचारी हमारा परिवार का सदस्य है, हर समस्या का समाधान करना रेल प्रशासन की जिम्मेदारी है। और हम सबको मिलजुल कर इस जिम्मेदारी को उठाना  चाहिए। 

इस अवसर पर विशेष अतिथि श्रीमती रेणु शर्मा,पीसीपीओ मध्य रेल श्री रजनीश गोयल डीआरएम मुंबई महामंत्री प्रतिवेदन श्री डटर प्रवीण वाजपेई ने रिपोर्ट पेश की। और कोषाध्यक्ष श्री रामगोपाल निम्बालकर ने लेखा जोखा प्रस्तुत किया। अंत में मुख्यालय की नई कार्यकारिणी समिति गठित की गई। जिसमे निम्नलिखित महानुभाव को क्रमवार पदाधिकारी मनोनित किया गया।

मुख्य संरक्षक :: श्री डॉ. आर पी भटनागर।  
अध्यक्ष :: डॉ. प्रवीण वाजपेयी। 
कार्यकारी अध्यक्ष :: वी के सावंत, अनिल महेन्द्रू ।

उपाध्यक्ष :: विवेक सिसोदिया मुंबई, विनोद कुमार समाधियां भुसावल, वीरेंद्र सिंह नागपुर, एस पी सिंह पुणे, श्रीमती सुलेखा दोशी, संत कुमार लाल, बी विश्व राजन किशोर की उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई।

एन पिल्ले को महासचिव, अनिल कुमार दुबे को संयुक्त महासचिव, धर्मेश कर्दम को कोषाध्यक्ष, रामगोपाल निम्बालकर को सहायक महासचिव, बीपी दुबे, वाय पी शर्मा, अमीर खान मुख्यालय सचिव होंगे। 

एस बी पाटील, उल्लास बागेबाडी, संजीव कुमार दुबे, राकेश कुमार, राजकुमार, सुनील कुमार मिश्रा, एम वाई ख़ान, किशोर भागवत कोल्टे, और महिला विंग में श्रीमती शिल्पा पालव, श्रीमती शीतल संगठन की मंत्री होंगी। 
अलका चौधरी, सुनीता, सुप्रिया एम, सभी मंडलों के संगठक होंगी एवं कार्य समिति के सदस्यों का भी चयन किया गया एवं सभी पदाधिकारियों की सहमति से श्रीआर बी चतुर्वेदी को जोनल मीडिया सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है। 

नोट--"सही खबर सटीक खबर" के साथ "केसरी न्यूज नेटवर्क" को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और (legal) तरीके से जुड़े.....और जुड़कर अपना ID प्राप्त करे।