Headlines
Loading...
विशेश्वरगंज भैरोनाथ व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने नगर निगम प्रवर्तन दल की कार्यशैली पर जताई नाराजगी, अपर नगर आयुक्त को सौपा ज्ञापन...

विशेश्वरगंज भैरोनाथ व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने नगर निगम प्रवर्तन दल की कार्यशैली पर जताई नाराजगी, अपर नगर आयुक्त को सौपा ज्ञापन...

वाराणसी, ब्यूरो। विशेश्वरगंज भैरोनाथ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर निगम प्रवर्तन दल की कार्यशैली पर नाराजगी जताई और व्यापारियों का भयादोहन करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त अक्षत वर्मा को संबोधित ज्ञापन अपर नगर आयुक्त सविता यादव को सौंपा।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने कहा कि जांच के नाम पर प्रवर्तन दल के सदस्य मनमानी कर रहे हैं। नगर निगम को अपनी कार्यशैली बदलनी होगी अन्यथा व्यापारी सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।

महामंत्री ओमकृष्ण दास अग्रवाल ने कहा कि पूर्वांचल की सबसे बड़ी गल्ला मंडी को निगम से कोई सहयोग नहीं मिलता है। मंडी में न पेयजल व्यवस्था है और न ही यूरीनल की। मंडी के बीचोबीच कूड़ाखाना गंदगी का सबब बना है। 

अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने कहा कि उच्च अधिकारियों तक व्यापारियों की शिकायतें पहुंचा दी जाएंगी। 

प्रतिनिधि मंडल में रमाकांत जायसवाल, बलवंत सिंह, भगवान दास जायसवाल, राजेश गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, मनोज कपूर, अजय यादव, सूरज गुप्ता, सौरभ गुप्ता, शशांक साहू, विनोद केसरी, बबलू शाह आदि शामिल थे।