Headlines
Loading...
मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण जल्द ही मुरली बजाते हुए आएंगे नज़र, वहां भव्य श्रीकृष्ण मंदिर का होगा निर्माण.. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक...

मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण जल्द ही मुरली बजाते हुए आएंगे नज़र, वहां भव्य श्रीकृष्ण मंदिर का होगा निर्माण.. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक...

बांदा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि चुनावी लड़ाई धर्म और अधर्म के बीच है। एक तरफ रामभक्तों पर गोली चलाने वाले तो दूसरी तरफ राममंदिर बनाने वाले है। तीसरे मोर्चे पर भ्रष्टाचारी हैं। इन्हें तो वोट मांगने का भी अधिकार नहीं है। कहा कि अयोध्या की तरह ही मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण जल्द ही मुरली बताते हुए नजर आएंगे। वहां भव्य श्रीकृष्ण मंदिर का निर्माण होगा।

भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल के नामांकन में शामिल होने आए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जीआईसी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। कहा कि 2014 के पहले देश में सिर्फ घोटाले होते थे। कभी टूजी तो कभी कोयला घोटाला हुआ। कांग्रेस के कार्यकाल में गरीब और अमीर के बीच दूरियां बढ़ रही थीं। पड़ोसी देश से आने वाले आतंकी हमला करके दिल्ली आते थे और नेता उन्हें बिरयानी खिलाते थे। 

मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार में गरीब कल्याण योजना चलाई गई। फिर सरकार बनी तो 70 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिक को पांच लाख के इलाज की गारंटी दी जाएगी। कहा कि अयोध्या के बाद अभी मथुरा, काशी शेष हैं। अदालत के माध्यम से जल्द इनके निर्माण का रास्ता साफ होगा। 

जीआईसी मैदान में आयोजित जनसभा को कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, पूर्व विधायक राजकरण कबीर, जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने संबोधित किया। 

सभा स्थल पर नगर पालिका अध्यक्ष बांदा मालती बासू, संगीता वर्मा, इंद्रपाल पटेल, संतोष गुप्ता, अमिता बाजपेयी, लवलेश सिंह, अशोक त्रिपाठी जीतू, सुनील पटेल, मनोज जैन, बृजकिशोर, बालमुकुंद शुक्ला, पुरुषोत्तम पांडेय, पूर्व मंत्री चंद्रिका उपाध्याय, अशोक जाटव, वंदना गुप्ता भी मौजूद रहे।