Headlines
Loading...
एक शख्स के अंतिम संस्कार में पहुंचा बंदर, स्वयं कफन हटाकर जो किया हैरान रह गए सभी, आप भी देखें वीडियो...

एक शख्स के अंतिम संस्कार में पहुंचा बंदर, स्वयं कफन हटाकर जो किया हैरान रह गए सभी, आप भी देखें वीडियो...

कई बार जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं, जिनको देखकर लोग आश्चर्य में पड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ झारखंड के देवघर में देखने को मिली। इस घटना को वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया।दरअसल, देवघर जिले के सारठ इलाके के रहने वाले झामुमो कार्यकर्त्ता एवं किसान मुन्ना सिंह कई दिनों से बीमार थे। रांची के रिम्स में इनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान अचानक हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई। 

इसके बाद शव को पैतृक गांव ब्रह्मसोली में लाया गया। शमशान घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। जैसे ही पार्थिव शरीर को घाट पर रखा गया। तभी एक बंदर वहां आ गया। इसके बाद बंदर ने कफन हटाकर शव के साथ जो किया… वह चर्चा का विषय बन गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अंतिम संस्कार में आ गया बंदर

घटना देवघर जिला के सारठ प्रखंड अंतर्गत ब्रह्मसोली गांव का है। जहां व्यक्ति की मौत के बाद अंत्येष्टि के लिए शव को शमशान लाया गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तभी बंदर शव के सिरहाने में बैठकर उनके चेहरे से कफ़न हटाकर उनका चेहरा पांच से छः मिनट तक निहारता है। इसके बाद बंदर शव के चेहरे को चूमने लगता है। उसके बाद शव जलाने के लिए लाई गई लकड़ी पर बैठ जाता है।

अंत्येष्टि कार्यक्रम खत्म होने तक रुका बंदर

शमशान घाट में अंतिम संस्कार तक बंदर वहीं बैठा एक टक देखता रहा। शव पूरी तरह जलने के बाद वहां से चला गया। बंदर फिर वापस नहीं आया। वह कहां से आया और कहा गया किसी को कुछ भी पता नहीं है।

देखें वायरल हुआ वीडियो
इस घटना को श्मशान घाट में मौजूद लोग एवं परिजनों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया तो देखते ही देखते वायरल हो गया। लोग तरह-तरह की बातें करने लगे. लोगों का मानना है कि बंदर हनुमान का भक्त होता है। ऐसे में बंदर के रूप में स्वंय हनुमान जी उक्त शख्स के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।