Headlines
Loading...
बेटी से दुष्कर्म होने पर पिता ने इस वजह से नहीं की पुलिस से शिकायत, दंरिदों ने दोबारा की गंदी हरकत, तब पहुंचा थाने पिता...

बेटी से दुष्कर्म होने पर पिता ने इस वजह से नहीं की पुलिस से शिकायत, दंरिदों ने दोबारा की गंदी हरकत, तब पहुंचा थाने पिता...

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में एक माह पूर्व नाबालिग से दुष्कर्म किया गया। पिता ने लोकलाज के चलते पुत्री को ननिहाल भेज दिया। फिर मनबढ़ नामजदों ने नाबालिग के ननिहाल जाकर दोबारा उससे छेड़छाड़ की और दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। तब आज जाकर पीड़ित पिता ने दो नामजदों के खिलाफ इलाका पुलिस को तहरीर दी है।

पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नामजद पड़ोसी युवक उसकी 16 वर्षीय बेटी पर गलत नीयत रखता है। एक माह पूर्व नामजद ने पुत्री से दुष्कर्म किया। जब परिजनों को पता चला तो पुलिस से शिकायत न कर पुत्री को ननिहाल भेज दिया। 10 जून 2025 को नामजद एक अन्य युवक के साथ युवती की ननिहाल पहुंच गया। वहां पुत्री को अकेला देखा छेड़छाड़ करने लगे।

साले द्वारा पकड़ने की कोशिश की, धमकी देकर भाग आए। दोनों आरोपी गांव में बदनामी करने व जान से मारने की धमकी देते घूम रहे हैं। 

एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने मीडिया को बताया कि पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दो नामजद युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं नाबालिग को मेडीकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।