Headlines
Loading...
काशी में डिप्टी सीएम का सपा मुखिया पर तंज, बोले-विरासत में मिली है सियासत, बाबा विश्वनाथ और कालभैरव दर्शन कर लखनऊ गए...

काशी में डिप्टी सीएम का सपा मुखिया पर तंज, बोले-विरासत में मिली है सियासत, बाबा विश्वनाथ और कालभैरव दर्शन कर लखनऊ गए...

वाराणसी, ब्यूरो। दो दिवसीय दौरे पर काशी आए यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश चौराहे पर लड़ने वाले दो लौंडे की तरह व्यवहार करते हैं।सार्वजनिक मंच से ऐसा व्यवहार करते हैं, जो उनको शोभा नहीं देता है। इसीलिए कहता हूं कि उन्हें सियासत विरासत में मिली है। उनको जो संस्कार मिला है, उसे सब देख रहे हैं।

शुक्रवार को काशी आए उपमुख्यमंत्री मौर्य ने मीडिया पत्रकारों से बात की और कहा कि अखिलेश 2027 में सत्ताधीश बनने का सपना देख रहे हैं, जो पूरा नहीं होगा। 2047 तक कुछ नहीं होना है। यह उनको भी पता है, इसीलिए बौखलाए रहते हैं। उनको यह पता ही नहीं रहता है कि पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं। सांसद हैं। किसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

करणी सेना के बाद अब यादव सेना के गठन पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राणा सांगा के ऊपर सपा के सांसद ने सदन में जो बयान दिया था, वह गलत था। बयान वापस लेना चाहिए। करणी सेना या कोई सेना बनाकर कोई विवाद उत्पन्न करने की कोशिश करेगा तो कानून अपना काम करेगा। सपा ने अपने लोगों को भेजकर अखिलेश यादव को जलाकर मारने की धमकी दिलवाई है।

भाजपा पदाधिकारियों व अधिकारियों से  मिले 

उपमुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों और अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद सुरेश चंद्र मिश्र के बेटे के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए। प्रदीप कुमार जायसवाल के बेटे के वैवाहिक समारोह में भी शामिल हुए और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। 

आज बाबा विश्वनाथ, कालभैरव का किया दर्शन 

आज शनिवार की सुबह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के दर्शन किया, और फिर सुबह 11:30 बजे लगभग लखनऊ के लिए रवाना हो गए।