Headlines
Loading...
Gold-Silver Price: सोना रिकॉर्ड हाई कीमत पर, कीमतें 69000 के करीब, चांदी भी 75000 के पार...

Gold-Silver Price: सोना रिकॉर्ड हाई कीमत पर, कीमतें 69000 के करीब, चांदी भी 75000 के पार...

Gold-Silver Price:सोना वित्त वर्ष (2024-25) के पहले दिन 1 अप्रैल को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA)की वेबसाइट के अनुसार, 10 ग्राम सोना 1,712 रुपए महंगा होकर 68,964 रुपए पहुंच गया। देश के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 68,440 रुपये रही, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 62,740 रुपये रही । सोना की तरह चांदी में भी तेजी रही है। और यह 1,273 रुपए महंगी होकर 75,400 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले ये 74,127 रुपए पर थी। 

सोना के दाम में क्यों बनी है लगातार तेजी

सोने की कीमतों में तेजी की प्रमुख वजह साल 2024 में दुनियाभर में मंदी की आशंका है। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स में भी कमजोरी रही है। वहीं दुनिया भर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे हैं। इसके कारण भी सोने की कीमतो में तेजी बनी हुई है। इसके अलावा शादी का सीजन नजदीक होने से भी सोने की डिमांड बढ़ रही है। जिसके असर कीमतों पर दिख रहा है।


वहीं अगर कमोडिटी एक्सचेंज पर कीमतों की बात करें तो एमसीएक्स एक्सचेंज सोमवार को 5 अप्रैल 2024 की डिलीवरी वाला सोना तेजी के के साथ 68,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी की कीमतें 3 मई 2024 की डिलीवरी के लिए तेजी के साथ 75,819 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। 

मार्च में 4660 रुपये बढ़े दाम

जहां तक सोने की कीमतों की बात है तो मार्च में सोने की कीमतें 4660 रुपये तक बढ़ गई थीं। एक मार्च को सोना 62,592 रुपए प्रति ग्राम पर था, जबकि 31 मार्च को 67,252 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं चांदी भी 69,977 रुपए से बढ़कर 74,127 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

वहीं ग्लोबल लेवल पर देखें सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में भी तेजी है। कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव तेजी के साथ 2,261.86 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। जबकि चांदी का भाव 25.21 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।