Headlines
Loading...
बड़ी ख़बर::राजस्थान से पंजाब पहुंची बदला लेने लड़की, होटल में जाकर काट दिया लड़के का गला, रिलेशनशिप में थे दोनों...

बड़ी ख़बर::राजस्थान से पंजाब पहुंची बदला लेने लड़की, होटल में जाकर काट दिया लड़के का गला, रिलेशनशिप में थे दोनों...

राजस्थान के गंगानगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक लड़की ने पंजाब के बठिंडा में एक होटल में जाकर एक लड़के का गला काट दिया। उसका गला काटने के बाद लड़की कई घंटे तक वहीं बैठी रही। होटल में जब रूम सर्विस करने के लिए युवक आया तो उसने देखा लड़का बैड पर पड़ा तड़प रहा है। बाद में पुलिस को फोन किया गया और पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने गंगानगर में रहने वाले लड़की के माता पिता को भी बठिंडा बुलाया है। मामला सिविल लाइंस थाना इलाके का है।

लड़का-लड़की दोनों डेढ़ साल से रिलेशन थे...

प्रारंभिक पूछताछ में लड़की ने पुलिस को बताया कि वह युवक के साथ करीब डेढ़ साल से रिलेशन में थी। फेसबुक से दोनो की दोस्ती हुई थी और उसके बाद दोनो के बीच में वीडियो कॉल पर भी बात होने लगी। इस दौरान दोनो ने शादी की बात भी की और लड़के ने कहा कि जल्द ही शादी कर लेंगे।

होटल में लड़के को बुलाया और ब्लेड से उड़ा दिया गला

कुछ दिनों से लड़की ने लड़के से मिलने का प्रयास किया तो लड़के ने उसे मिलने के लिए सोमवार शाम बठिंडा के एक होटल में बुला लिया। अजीत रोड पर स्थित होटल में सोमवार को दोनो ठहरे। मंगलवार को लड़के ने लड़की को बताया कि वह शादी नहीं कर सकता क्योंकि वह पहले से शादीशुदा है। इस पर लड़की को गुस्सा आ गया। उसने वहां रखी एक ब्लेड उड़ाई और लड़के का गला और गाल काट दिया। उसके बाद वहीं बैठी रही....। देर रात लड़के ने लड़की के खिलाफ केस दर्ज कराने से इंकार कर दिया है। लड़की को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।