नंदगोपाल गुप्ता नंदी कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने वोटर चेतना महाअभियान एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान की शुरूआत,,,।
कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने भाजपा नैैनी बूथ अध्यक्षों के निवास पर पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक कर वोटर चेतन महाअभियान एवं बूथ सशक्तिकरण पर वार्ता की।
नैनी प्रयागराज/ वोटर चेतन महाअभियान एवं बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत नंद गोपाल गुप्ता नंदी कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने वोटर चेतना महाअभियान एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आज अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के नैनी एरिया में बूथ अध्यक्षों के घर मे वोटर चेतना महाअभियान के अन्तर्गत फॉर्म भरवाकर वोट बढ़वाए जाने एवं बीएलओ, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख एवं ग्राम वासियों के साथ बैठक करके अधिक से अधिक नए मतदाता जोड़ने की अपील की।
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता "नंदी" ने सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि कोई भी मतदाता पंजीकरण सूची से वंचित न रहे खासकर युवा युवतियां। जो 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं, उन सभी का नाम अवश्य सूची में जुड़ जाना चाहिए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व पन्ना प्रमुख सरदार पतविंदर सिंह, संतोष दीक्षित बूथ अध्यक्ष, पंकज शर्मा शक्ति केंद्र संयोजक, विनोद कुमार जोशी, राजेश, राजेंद्र, दिलीप, सुनील, प्रकाश, बबलू शर्मा, रमेश शुक्ला आदि रहे।