Headlines
Loading...
हैवानियत! वकील अदालत में देता सदाचार पर ज्ञान, लेकिन घर में बूढी मां के साथ करता पत्नी के साथ मिलकर अत्याचार,पुलिस ने किया उसे,,,।

हैवानियत! वकील अदालत में देता सदाचार पर ज्ञान, लेकिन घर में बूढी मां के साथ करता पत्नी के साथ मिलकर अत्याचार,पुलिस ने किया उसे,,,।

लुधियाना :: रूपनगर। रूपनगर के ज्ञानी जैल सिंह नगर में रहने वाला वकील बेटे ने दरिंदगी की सभी हदें पार कर दी हैं। बुजुर्ग बीमार मां के साथ वकील बेटा, उसकी पुत्रवधु बुरी तरह मारपीट करते थे और इनके अलावा उनका पोता भी मां बाप के साथ मिलकर अपनी दादी के साथ मारपीट करता था। उनकी यह सब करतूत कमरे में परिवार द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसके आधार पर इस दरिंदगी का खुलासा हुआ। लुधियाना की समाजसेवी संस्था "मनुखता दी सेवा" ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी है।

बार एसोसिएशन ने उसकी सदस्यता रद्द करी

बीमार बुजुर्ग मां को बेरहमी से पीटने वाले वकील बेटे को रूपनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रोपड़ बार एसोसिएशन ने भी उनकी सदस्यता रद्द कर दी है। मामला सामने आने के बाद रूपनगर पुलिस ने वकील बेटे अंकुर वर्मा, उसकी पत्नी सुधा वर्मा और नाबालिग बेटे करिश्मा वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रूपनगर पुलिस को साथ लेकर इस संस्था ने असहाय मां के साथ हो रहे अत्याचार के ऊपर से पर्दा उठा दिया है। 

चेंबर रद्द करने के लिए डीसी को मिलेंगे वकील

एडवोकेट अंकुर वर्मा द्वारा अपनी मां के साथ की गई दरिंदगी के खिलाफ जिला बार एसोसिएशन ने सख्त रुख अपनाया है। एसोसिशन के प्रधान एडवोकेट अमरीक सिंह कटवाल की अध्यक्षता में हुई बार की कार्यकारिणी की बैठक में सख्त फैसला लेते हुए अंकुर वर्मा की सदस्यता रद्द कर दी गई।

बार प्रधान एडवोकेट अमरीक सिंह कटवाल ने बताया कि अंकुर वर्मा द्वारा अपनी मां के साथ किए गए अत्याचार बेहद शर्मनाक हैं और माफी के लायक नहीं हैं। पंजाब और हरियाणा बार एसोसिएशन को बार की तरफ से वकालत का लाइसेंस रद्द करने के लिए लिखने का फैसला किया गया है।