Headlines
Loading...
यूपी : घर में हुआ ऐसा कांड की देवर से करवानी पड़ी भाभी की शादी, अब नया पति दिन-दहाड़े करने लगा ये गंदा काम,,,।

यूपी : घर में हुआ ऐसा कांड की देवर से करवानी पड़ी भाभी की शादी, अब नया पति दिन-दहाड़े करने लगा ये गंदा काम,,,।

Devar bhabhi, Crime Story : देवर-भाभी की शादी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, लेकिन इसके कुछ ही दिन बाद उन दोनों में अनबन शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार, अब विवाहिता ने अपने दूसरे पति समेत 6 लोगों के खुलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

यूपी के बदायूं से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की शादी उसी के सगे देवर से करवा दी गई। महिला का पहला पति कुछ दिनों से एक बीमारी से पीड़ित था, जिसके बाद ससुरालवालों ने महिला की शादी करवाने का ये तालीबानी कदम उठाया। बताया जा रहा है, कि ये पूरा मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव धुरी नगला का है, अब ससुराल वालों के खिलाफ महिला ने पुलिस में FIR दर्ज करवाई है।

करंट लगने से पति की तबीयत बिगड़ी

पीड़िता उपासना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया, कि उसका नया पति कुछ दिन तो ठीक रहा, लेकिन कुछ दिन बाद वो उसे परेशान करने लगा। उसने पुलिस को बताया, कि उसकी शादी सहसवान निवासी गुरुदेव पुत्र मोहनलाल के साथ चार साल पहले हुई थी। लेकिन उसके पहले पति को करंट लग गया, जिसकी वजह से उनके कमर के नीचे का हिस्सा खराब हो गया। उसने अपने पति की खूब सेवा की, लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ।

इन लोगों पर करवाई FIR

इसी दौरान, उसके ससुराल वालों ने महिला के देवर के साथ उसकी शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया, और फिर एक दिन उसकी शादी उसके देवर गुड्डू के साथ करवा दी। उपासना ने आरोप लगाया है, कि उसका नया पति कुछ दिन तो ठीक रहा, लेकिन इसके बाद वह दूसरी शादी करने की बात करने लगा। यही नहीं, उसने उस पर दहेज लाने का भी दबाव बनाया, लेकिन जब उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया, तो गुड्डू और अन्य ससुराल वालों ने उसके साथ मार-पीट की और उसे घर से निकाल दिया। बताया जा रहा है, कि अब पुलिस ने उपासना के दूसरे पति गुड्डू, ससुर-सास, देवर शिशुपाल, विकास और ननद मधू के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की है।