Headlines
Loading...
'दरिंदगी' से सहमी धर्मनगरी : नाव पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, बारी-बारी से लूटते रहे अस्मत, जानें पूरा मामला,,,।

'दरिंदगी' से सहमी धर्मनगरी : नाव पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, बारी-बारी से लूटते रहे अस्मत, जानें पूरा मामला,,,।


Published from Blogger Prime Android App

एजेंसी डेस्क : (कर्वी, ब्यूरो)।चित्रकूट जिले में प्रेमी संग मंदाकिनी नदी में नाव पर घूम रही मध्य प्रदेश की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपी स्थानीय नाव चलाने वाले युवक हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रेमी को भी दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा है।

Published from Blogger Prime Android App

घटना जिले की सीमा से सटे नयागांव चित्रकूट मध्यप्रदेश थाना अंतर्गत भरतघाट की मंदाकिनी नदी में नाव पर हुई। बांदा जिले के सोहाना गांव निवासी मनोज यादव (21) के साथ शुक्रवार की देर शाम को मप्र के बरौंधा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी घूमने आई थी।

देर रात तक दोनों नाव पर घूमते रहे। इसी बीच नाविक केवटरा निवासी संतोष कुशवाहा ने अपने अन्य साथियों से संपर्क किया और धीरे-धीरे दो नाव और इनके पास आ गईं। चित्रकूट मप्र थाना सर्किल के सीओ आशीष जैन ने बताया कि नाव पर प्रेमी मनोज किशोरी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था।

Published from Blogger Prime Android App

रातभर पांचों करते रहे हैवानियत

उसे देख अन्य नाविक भी उसी नाव पर आ गए। सभी ने किशोरी से दुष्कर्म किया। रात लगभग तीन बजे तक किशोरी के साथ हैवानियत की गई। और उसके शरीर को नोचा गया। इसके बाद नाविकों ने किशोरी व उसके प्रेमी को घाट किनारे उतारा और धमकी देकर भगा दिया। दोनों थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी।

किशोरी की तहरीर पर रिपोर्ट हुई दर्ज,,,,,,,

किशोरी की रिपोर्ट पर तत्काल पुलिस टीम एक्शन में आई और चार घंटे के अंदर आरोपी संतोष कुशवाहा (20) के अलावा विनोद निषाद (23), चौगलिया सीतापुर निवासी पंकज जोशी (18), कटरा गूदर निवासी रामगोपाल निषाद (23), मोहित निषाद (23) को दबोच लिया गया। शनिवार को किशोरी के परिजन मौके पर पहुंचे।

Published from Blogger Prime Android App

सामूहिक दुष्कर्म की घटना से तीर्थयात्रियों में भय,,,,,,,

बता दें कि धर्मनगरी के प्रमुख स्थल मंदाकिनी नदी स्थित राम घाट के भरतघाट पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने सभी यात्रियों को झकझोर दिया है। यूपी-एमपी बार्डर पर स्थित घाटों पर 100 से ज्यादा नावें रहती हैं,जो आए हुए तीर्थयात्रियों को नदी की सैर कराती हैं। इस अचानक घटना से तीर्थयात्री भी भयभीत हैं।

पुलिस टीम हर तीर्थयात्री की कर रही है जांच,,,,,,,

इस घटना के बाद सूर्यास्त होते ही पुलिस टीम हर तीर्थयात्री की जांच कर रही है। हर दिन इन स्थानों पर हजारों तीर्थयात्री मंदाकिनी में स्नान और पूजन के लिए आते हैं। शनिवार की सुबह नाव में सामूहिक दुष्कर्म की घटना से तीर्थयात्रियों में भय रहा। कानपुर की गीता द्विवेदी ने बताया कि वह बेटी और पति के साथ यहां हमेशा दर्शन करने आती हैं। वही, प्रयागराज के राम कुमार, सच्चिदानंद त्रिपाठी ने कहा हम लोग परिवार सहित यहां हर तीसरे और चौथे महीने आते हैं। 

Published from Blogger Prime Android App

काशी से आए हुए प्रभु केसरी (LIC एजेंट)जो किराना व्यवसाय भी करते है, उन्होंने बताया कि अपनी पत्नी और बेटे, बेटी के साथ यहां पर हमेशा ही आते रहते हैं। लेकिन आगे से सोच समझ कर ही यहां आना होगा।