Headlines
Loading...
21 मई विशेष : पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया गया याद,,,।

21 मई विशेष : पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया गया याद,,,।


Published from Blogger Prime Android App

एजेंसी डेस्क : (प्रयागराज,ब्यूरो)।प्रयागराज, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह समेत कांग्रेसी नेताओं ने रविवार को आनंद भवन में राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Published from Blogger Prime Android App

इस मौके पर प्रमोद तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया। देश के समग्र विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। 

कांग्रेस नेता किशोर वार्ष्णेय ने कहा कि राजीव ने देश को प्रौद्योगिकी व तकनीक में समृद्ध किया। कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सितारगंज। कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि देश को कंप्यूटर क्रांति से जोड़ने के लिए राजीव गांधी के कार्यकाल को हमेशा याद रखा जायेगा। उनकी शहादत को नमन किया गया। 

यहां नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह हैप्पी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, रामनगीना प्रसाद, जानकी कोहली, शाकिर अली, चरनजीत कौर, वसीम मियां, राजेश जायसवाल, सरस्वती बाला, विपिन खोलिया, मुख्तयार अंसारी मौजूद रहे।