Headlines
Loading...
यूपी निकाय चुनाव : मथुरा के महापौर बने विनोद अग्रवाल, 1993 में बने थे भाजयुमो के कोषाध्यक्ष, पढ़िए इनके बारे में,,,।

यूपी निकाय चुनाव : मथुरा के महापौर बने विनोद अग्रवाल, 1993 में बने थे भाजयुमो के कोषाध्यक्ष, पढ़िए इनके बारे में,,,।


Published from Blogger Prime Android App

एजेंसी डेस्क : (मथुरा, ब्यूरो)।मथुरा नगर निगम में एक बार फिर से भगवा फहराया है। महापौर पद के प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने यहां से बड़ी जीत हासिल की है। 20 राउंड के बाद महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने 110,529 मत से जीत हासिल की।

Published from Blogger Prime Android App

पुराने कार्यकर्ता पर जताया था पार्टी ने भरोसा,,,,,,,

भारतीय जनता पार्टी ने महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल को पार्टी ने महापौर पद का प्रत्याशी बनाया था। 

62 वर्षीय विनोद अग्रवाल पोस्ट ग्रेजुएट हैंं। उनका राजनीतिक सफर भी काफी लंबा है। 

सन् 1993 में वह भाजयुमो के कोषाध्यक्ष बने। इसके बाद संगठन के लिए वह कार्य करते रहे और पार्टी को मजबूत करने में जुटे रहे। विभिन्न पदों पर उन्होंने कार्य किया।

पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने में मेहनत की। उनके कार्य को देखकर पार्टी ने सन् 2020 में महानगर अध्यक्ष पद की उन्हें जिम्मेदारी दी थी। 

इस निकाय चुनाव में पार्टी ने उनको महापौर पद का प्रत्याशी बनाया। इनका व्यवसाय सराफा और विद्यालय है। उनको दो बेटे और एक बेटी हैं।

भाजपा के विनोद अग्रवाल को 1,45,720 मत मिले।

बसपा से राजा अली को 35191

कांग्रेस- श्याम सुंदर उपाध्याय-35173

सपा-तुलसीराम शर्मा 11,922

कांग्रेस समर्थित-राजकुमार रावत-30,247 मत मिले।