Headlines
Loading...
वाराणसी : राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, अजय राय बोले- भाजपा सरकार का असली चेहरा बेनकाब,,,।

वाराणसी : राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, अजय राय बोले- भाजपा सरकार का असली चेहरा बेनकाब,,,।



Published from Blogger Prime Android App

एजेंसी डेस्क : (वाराणसी,ब्यूरो)।कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता शुक्रवार दोपहर रद्द कर दी गई। वह केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य थे।

Published from Blogger Prime Android App

लोकसभा सचिवालय ने पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी। राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द होने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन है। 

अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार का असली चेहरा बेनकाब हो गया। पहले ही भारत जोड़ो यात्रा की सफलता और राहुलगांधी की बढ़तीलोकप्रियता से पूरी भाजपा डरी हुई थी।आज वह डर सही साबित हो गया। 

अजय राय ने आगे कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाने की लड़ाई कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मजबूती से लड़ेगा। 

राहुलगांधी को सूरत की अदालत द्वारा एक मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया। 

राहुल गांधी को खामोश करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है ,,,,,

पिछले वर्षों भाजपा को संसद में जिस आवाज से सबसे ज्यादा डर लगता था, अब संसद में फिलहाल के लिए उस आवाज को खामोश करा दिया गया है। लेकिन याद रहे कि अब सड़कों पर इंकलाब का सैलाब आएगा। राहुल गांधी को खामोश करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

हम कानूनी और राजनीतिक दोनों तरह से इस लड़ाई को लड़ेंगे। हम डरने या चुप रहने वाले नहीं हैं।राहुलगांधी सच के सिपाही हैं, और सच कहने के लिए माफी नहीं मांगी, बल्कि सजा को चुना। सत्य के प्रहरी के समर्थन में हर कार्यकर्ता आखिरी सांस तक खड़ा रहेगा।