Headlines
Loading...
UP Politics: मोदी के गढ़ में अखिलेश यादव ने कहा, सरकार ने स्थल की सुंदरता, हेरिटेज और इतिहास सब बर्बाद कर दिया,,,।

UP Politics: मोदी के गढ़ में अखिलेश यादव ने कहा, सरकार ने स्थल की सुंदरता, हेरिटेज और इतिहास सब बर्बाद कर दिया,,,।



Published from Blogger Prime Android App

एजेंसी डेस्क : (वाराणसी, ब्यूरो)।अखिलेश यादव आज वाराणसी दौरे पर थे। उन्होंने संकट मोचन मंदिर काशी विश्वनाथ में जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया। 

Published from Blogger Prime Android App

उन्होने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने के बाद कहा कि मैंने प्रार्थना की है, कि आम लोगों का जीवन बेहतर हो। चाहता हॅू कि धार्मिक स्थल का मूल स्वरूप बना रहे। इन्फ्रास्ट्रक्चर के अच्छे काम होते रहने चाहिए। यहां जिस कॉरिडोर बनने की चर्चा है, उसका प्रस्ताव समाजवादी सरकार की कैबिनेट मीटिंग में आया था। इसके लिए मकान अधिग्रहण का काम भी शुरू हुआ था। भाजपा ने स्थल की सुंदरता, हेरिटेज और इतिहास सबको बर्बाद कर दिया। विश्वनाथ धाम परिसर में एक बड़ा पुराना वृक्ष था, उसे गिरा दिया गया। 

Published from Blogger Prime Android App

अखिलेश यादव ने दर्शन पूजन के बाद प्रसिद्द पप्पू चाय वाला के यहाँ कुल्हड़ की चाय पी। उसके बाद एक मिठाई की दुकान पर भी गए। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात भी की।

देश में मंहगाई व बेरोजगारी बड़ी चुनौती,,,,,,,

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि देश के सामने मंहगाई और बेरोजगारी की बड़ी चुनौती है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, बिजली महंगी हो गई है। 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने व्हाट्सएप

 कहा कि मां गंगा की सफाई कहां हुई? बिना गोमती, वरुणा, यमुना की सफाई के मां गंगा की सफाई नहीं हो सकती है। वरुणा नदी और गोमती नदी की सफाई का कार्य समाजवादी सरकार में शुरू हुआ था। उसे भाजपा ने बर्बाद कर दिया है। 

अलग-अलग कार्यक्रमों में लोगों ने दिल खोल के किया स्वागत,,,,,,

अखिलेश यादव ने कल बलिया और गाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की थी। दो दिन के कार्यक्रम में कई लाख लोगों से उन्होंने सम्पर्क किया। अखिलेश यादव की जयकार के नारे से उनका स्वागत किया गया।