यूपी न्यूज
काशी : पालनहार के रूप में दिख रहा बाबा विश्वनाथ का स्वरूप, प्रसाद बनाने वाली महिलाएं हुई आत्मनिर्भर,,,।

एजेंसी डेस्क : (वाराणसी, ब्यूरो)।वाराणसी बाबाविश्वनाथ का नव्य भव्य धाम महिला सशक्तिकरण को बल दे रहा है। वाराणसी की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बाबा विश्वनाथ को चढ़ाने वाला प्रसाद बना रही हैं। कुछ किलो बिकने वाला प्रसाद दर्शनार्थियो की संख्या बढ़ने से क्विंटल में पहुंच गया है। जिससे महिलाओं के घर की अर्थव्यवस्था ने भी रफ्तार पकड़ ली है। इससे ये महिलाएं घर की जिम्मेदारियों में आर्थिक रूप से बढ़-चढ़ कर सहयोग कर रही हैं।

व्यापार में आया बड़ा उछाल,,,,,,,
सनातन धर्म की आस्था का केंद्र श्री काशी विश्वनाथ धाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण के बाद बड़ी संख्या में लोगों की आजीविका का साधन बन गया है। श्री काशी विश्वनाथ धाम के विस्तारित होने के बाद जब सीएम योगी आदित्यनाथ ने धाम के संचालन का खाका तैयार किया तो लोगों के जीवन को नया आयाम मिलने लगा। लोगों को आजीविका के नए साधन मिलने के साथ ही व्यापार में बढ़ोतरी हुई है। बनारस के एक ऐसे स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बाबा का महाप्रसाद बनाने की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। पंडित दीनदयाल ग्रामीण आजीविका मिशन समूह की मुखिया सुनीता जायसवाल ने बताया कि शुरुआत में 10 महिलाएं जुड़ी थी। लेकिन मंदिर के विस्तारित होने के बाद हम लोगों के काम में भी विस्तार आया और अब इस समूह में 21 महिलाएं काम कर रही हैं। समूह की मुखिया सुनीता जायसवाल ने बताया कि लोकार्पण के पहले 2019 में मंदिर में कुछ ही किलो तक की लड्डू की मांग थी।
