Headlines
Loading...
भ्रष्टाचार के आरोप में चंदौली के एआरटीओ विनय सिंह हुए सस्पेंड,,परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह,,,।

भ्रष्टाचार के आरोप में चंदौली के एआरटीओ विनय सिंह हुए सस्पेंड,,परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह,,,।



Published from Blogger Prime Android App

एजेंसी डेस्क : (चंदौली,ब्यूरो)। चंदौली के एआरटीओ (प्रवर्तन) विनय सिंह भ्रष्टाचार के आरोप में सोमवार को सस्पेंड हो गए। यह कार्रवाई प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के आदेश पर हुई है। 

Published from Blogger Prime Android App

एआरटीओ पर सरकारी खाद्यान्न उतरवाने के बदले सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगा था। वहीं, राजस्व वसूली में निष्क्रियता, ओवरलोडेड वाहनों से वसूली और शासकीय कार्यों में घोर लापरवाही का भी मामला सामने आया था। परिवहन मंत्री के आदेश पर परिवहन आयुक्त ने उप परिवहन आयुक्त (मुख्यालय) आरके विश्वकर्मा का जांच अधिकारी बनाया गया था। वह 26 दिसंबर को चंदौली पहुंचकर उक्त शिकायतों की जांच की थी। अफसरों और प्रवर्तन दल में शामिल कर्मचारियों से पूछताछ की थी। इस दौरान तथ्य सही पाये गए। जांच अधिकारी ने जांच रिपोर्ट परिवहन आयुक्त को सौंपी दी थी। दयाशंकर सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त मिलने पर एआरटीओ को सस्पेंड किया गया है। ओवरलोडेड और बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों पर प्रतिबंध न लगाने वाले अन्य अफसरों की भी सूची बना ली गई है।

निलंबन तक विनय सिंह परिवहन आयुक्त कार्यालय (लखनऊ) से संबद्ध रहेंगे,,,,,,,

उल्लेखनीय है कि चंदौलीकेअली नगर थाने में बंद वाहन पर लदे सरकारी अनाज को दूसरे वाहन पर अपलोड कराने के लिए सुविधा शुल्क मांगने का प्रकरण  जोर शोर से वायरल होने के बाद  13 फरवरी सोमवार को 'धन उगाही प्रकरण को परिवहन मंत्री ने संज्ञान में लेते हुए एआरटीओ को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया। इसपर प्रमुख सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने उप परिवहन आयुक्त और आरटीओ कार्यालय से आख्या तलब की। रिपोर्ट आने पर परिवहन मंत्री ने एआरटीओ को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।

दो दिनों तक थाने में पड़ा रहा सरकारी अनाज,,,,,,,

सरकारी अनाज दो दिनों तक अलीनगर थाने में पड़ा रहा। आरोप है कि सुविधा शुल्क न मिलने पर एआरटीओ ने खाद्यान्न को सीज ट्रक से अन्य वाहन में अपलोड कराने की परमिशन नहीं दी थी। जबकि, इसके लिए प्रवर्तन दल के आरटीओ यूबी सिंह और जिला खाद्य विपणन अधिकारी सौरभ कुमार यादव ने अपनी सहमति देते हुए पत्र लिखा था। अधिकारियों ने पत्र मे स्पष्ट बताया था कि खाद्य निगम से सरकारी अनाज लोड होकर चहनियां ब्लॉक के कोटेदारों तक पहुंचना हैखुले में होने से खाद्यान्न के खराब होने की संभावना है। इसलिए इसे,तत्काल रवाना,किया जाए। एआरटीओ ने उनके पत्रों को दरकिनार कर दिया था।