Headlines
Loading...
अयोध्‍या राम मंद‍िर की नई तस्‍वीरें आईं सामने, चंपत राय बोले- अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा प्रथम तल,,,।

अयोध्‍या राम मंद‍िर की नई तस्‍वीरें आईं सामने, चंपत राय बोले- अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा प्रथम तल,,,।


Published from Blogger Prime Android App

अयोध्या। राजा राम की नगरी में रामलला के द‍िव्‍य और भव्‍य मंद‍िर का न‍िर्माण तेजी से चल रहा है। आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया क‍ि मंद‍िर का प्रथम तल इस साल अक्टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगा।


वहीं जनवरी 2024 में गर्भगृह में रामलला व‍िराजेंगे। हम आपको मंद‍िर की ताजा तस्‍वीरों से रूबरू कराने जा रहे हैं।


 
Published from Blogger Prime Android App

मंद‍िर निर्माण क्षेत्र में राजस्‍थान से आए पत्‍थरों पर कारीगर ड‍िजाइन उकेर रहे हैं। खूबसरती के साथ एक एक पत्‍थर को मंद‍िर में लगाने के ल‍िए तैयार क‍िया जा रहा है।


 

महासचिव चंपत राय ने कहा क‍ि मंद‍िर न‍िर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। गर्भगृह आसपास की दीवारें चारो तैयार हो गई हैं। मंद‍िर की भाषा में इन दीवारों को मनडोवर कहा गया है। ये दीवार भी पत्‍थरों की ऊंचाई के साथ एक साथ ऊपर चल रही हैं।


 
Published from Blogger Prime Android App

गर्भगृह के चारो ओर की दीवार के बाहर पर‍िक्रमा मार्ग भी तैयार क‍िया जा रहा है। इनकी दीवारों का काम भी एक साथ चल रहा है। गर्भगृह में खंभे, खंभे के चारो ओर दीवार और दीवार के चारो ओर पर‍िक्रमा मार्ग तीनों एक साथ ऊपर जा रहे हैं।


 

आपके ध्‍यान में आ गया होगा क‍ि गर्भगृह में सफेद पत्‍थर लगा है। वो मार्बल है। मकराना का व्‍हाइट मार्बल। मैं उसको कहूंगा क्‍लास वन यानी बेस्‍ट क्‍वाल‍िटी का मार्बल है। गर्भगृह की दीवारें भी मार्बल की होंंगी। खंभे भी मार्बल के होंगे और फर्श भी मार्बल का ही होगा।


 
Published from Blogger Prime Android App

गर्भगृह को छोड़कर अतर‍िक्‍त पांच मंडप और होंगे। तीन मंडप प्रवेश द्वार से गर्भगृह की ओर और दो मंडप अगल-बगल हैं। उन्‍हें कीर्तन मंडप कहा गया है। मंडपो के नाम पहचान करने के ल‍िए अलग अलग रखे गए हैं। महासचि‍व चंपत राय ने कहा क‍ि अगर प्रथम तल की बात करें तो काम बहुत संतोषजनक है। हमारे कारीगर द‍िन रात मेहनत कर रहे हैं।