Headlines
Loading...
मथुरा : खिचड़ी संग गजक-तिल लड्डू चखेंगे ठाकुर बांकेबिहारी, स्वर्ण आभूषण धारण कर देंगे दर्शन,,,।

मथुरा : खिचड़ी संग गजक-तिल लड्डू चखेंगे ठाकुर बांकेबिहारी, स्वर्ण आभूषण धारण कर देंगे दर्शन,,,।


Published from Blogger Prime Android App

एजेंसी डेस्क : (मथुरा ब्यूरो),। ब्रज में हर त्योहार का अपना महत्व है। मकर संक्रांति ब्रज में दो दिन मनाई जाएगी। 

Published from Blogger Prime Android App

शनिवार और रविवार को आस्था के मंदिरों में श्रद्धा की खिचड़ी अर्पित की जाएगी। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में आराध्य को पंचमेवा युक्त खिचड़ी के साथ गजक व तिल के लड्डू का भोग लगाया जाएगा। ठाकुरजी को स्वर्ण आभूषण भी धारण कराए जाएंगे। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व होगा। कुछ मंदिरों में 14 जनवरी पर्व मनाया जा रहा है।

खिचड़ी महोत्सव में पंचमेवा की खिचड़ी अर्पित,,,,,,,

प्राचीन राधाबल्लभ मंदिर में चल रहे खिचड़ी महोत्सव में प्रतिदिन मंगला आरती से पहले ठाकुरजी को पंचमेवा की खिचड़ी अर्पित की जा रही है। मकर संक्रांति पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, सप्त देवालय में शामिल राधारमण, राधादामोदर, राधाश्यामसुंदर, गोविंददेव, गोपीनाथ, मदनमोहन, गोकुलानंद के अलावा रंगजी मंदिर समेत अनेक मंदिरों में ठाकुरजी को भोग में पंचमेवा की खिचड़ी रविवार को परोसी जाएगी। 

खिचड़ी के साथ ठाकुरजी को सीजन में पहली बार तिल के लड्डू और गजक परोसी जाएगी। इसका प्रसाद सभी भक्तों में बांटा जाएगा।

बांकेबिहारी मंदिर में दोपहर का ये होगा राजभोग,,,,,,,

मकर संक्रांति पर खिचड़ी के महत्व को ध्यान में रखते हुए बांकेबिहारी समेत अनेक मंदिरों में ठाकुरजी को दोपहर राजभोग में पंचमेवा से युक्तखिचड़ी,गजक, खीर, चटनी, मीठीखिचड़ी, पापड़, अचार, सब्जी का प्रसाद अर्पित किया गया। द्वारकाधीश में आज पर्वद्वारकाधीश मंदिर में मकर संक्रांति का पर्व शनिवार को है। यहां खिच़ड़ी का भोग लगाने के साथ छाक मनोरथ के दर्शनहोंगे। इसमें ग्वाल-बाल और ठाकुर जी साथ में भोजन करते हैं। सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक छाक मनोरथ के दर्शन होंगे।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर 15 को लगेगा भोग,,,,,,,

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। ठाकुरजी को खिचड़ी व तिल का भोग लगाया जाएगा। भक्तों को खिचड़ी व तिल का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

बरसाना में आज, नंदगांव में कल उत्सव,,,,,,,

बरसाना स्थित लाडली जी मंदिर में शनिवार को खिचड़ी का प्रसाद भोग लगाया गया सेवायत दीपक गोस्वामी ने बताया कि चावल, मूंग की दाल, काजू, पिस्ता आदि से खिचड़ी तैयार की गई है। नंदगांव मंदिर में रविवार को सुबह 8.30 बजे भगवान को खिचड़ी का प्रसाद भोग लगाया जाएगा। सेवायत बांके गोस्वामी ने बताया कि चना की दाल, चावल, काजू, पिस्ता, बादाम आदि से खिचड़ी तैयार की जाएगी।