Headlines
Loading...
आगरा: फेसबुक पर शादी के 22 साल बाद 3 बच्चों की मां को युवक से प्यार, घर से फरार

आगरा: फेसबुक पर शादी के 22 साल बाद 3 बच्चों की मां को युवक से प्यार, घर से फरार

Published from Blogger Prime Android App

आगरा । जिले में ताजगंज क्षेत्र निवासी एक महिला को शादी के 22 साल बाद फेसबुक पर एक युवक से प्यार हो गया। महिला ने घर छोड़ दिया। आरोप है कि जाने से पहले वह नकदी और जेवरात भी ले गई। महिला की मां ने बेटी के आशिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

Published from Blogger Prime Android App

महिला का मायका बरहन थाना क्षेत्र में है। उसकी मां ने ताजगंज थाना पुलिस को बताया कि बेटी की शादी 22 साल पहले हुई थी। बेटी की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। बड़ा बच्चा 19 साल का है। खाली समय में बेटी फेसबुक यूज करती थी। फेसबुक पर उसकी मित्रता ग्राम पूथी समन, हिसार (हरियाणा) निवासी अजय से हो गई। अजय ने बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। बेटी का नाम बदलकर गुंजन रख दिया। उसी नाम से उसका आधार कार्ड और अन्य कागजात बनवा लिए। शादी का प्रमाणपत्र भी इसी नाम से बनवा लिया। 11 दिसंबर को आरोपित अजय उनकी बेटी को गुपचुप तरीके से ले गया। बेटी जाने से पहले घर में रखे तीन लाख रुपये और दस तोले सोने के जेवरात ले गई। 



अजय आपराधिक प्रवृत्ति का है। बेटी उसके कब्जे में है। दामाद और बच्चे परेशान हो रहे हैं।


ताजगंज थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि महिला अपनी मर्जी से गई है। उसके बयान दर्ज करने के लिए पुलिस को हिसार भेजा जाएगा। उससे बातचीत में ही घर छोड़ने की वजह पता चलेगी।