Headlines
Loading...
Viral Video: एक दूल्हा, दो दुल्हन, वो भी सगी बहनें, वरमाला के दौरान क्या हुआ? देखें,,,।

Viral Video: एक दूल्हा, दो दुल्हन, वो भी सगी बहनें, वरमाला के दौरान क्या हुआ? देखें,,,।



Published from Blogger Prime Android App

एजेंसी डेस्क : (ब्यूरो),महाराष्ट्र के सोलापुर में दो जुड़वां बहनों ने एक ही युवक से शादी की है। तीनों की प्रेम कहानी भी बड़ी गजब है। 

Published from Blogger Prime Android App

सोशल मीडिया पर इनकी शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है।जिसमें यह वरमाला की रस्म करते दिखाई दे रहें हैं। वर-वधु पक्ष के लोगों के बीच दुल्हे के दोस्त उसे कंधों पर बैठा लेते हैं। इसके बाद दुल्हनों के परिजन भी उन्हें गोदी में उठा लड़के के गले में वरमाला डलवाते हैं।जानकारी के मुताबिक युवक का नाम अतुल है। लड़कियों का नाम पिंकी और रिंकी है। अतुल मलशीरस तालुका का रहने वाला है। उसकी ट्रैवल एजेंसी है। वहीं, दोनों बहनें आईटी इंजीनियर हैं। कुछ दिन पहले लड़कियों के पिता की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए उन्होंने अतुल की एजेंसी की कार का इस्तेमाल किया था।

दोनों पक्षों के परिजन मान गए,,,,,



ईलाज के बाद पिता का तो देहांत हो गया। लेकिन अतुल और दोनों लड़कियों के बीच अकसर बातचीत होती थी। बातचीत आगे बढ़ी तो तीनों ने शादी करने का निर्णय लिया। लड़कियों ने अपनी मां व अतुल ने भी अपने परिजनों को इस बारे में बताया। गनीमत यह रही कि दोनों पक्षों के माता-पिता इस बात के लिए राजी हो गए।

सोशल मीडिया पर चर्चा,,,,,,,


सोशल मीडिया पर इनकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ लोग महंगाई के इस दौरान में दो पत्नियां होने पर व्यंग्य कर रहें हैं तो कुछ ने इसे सच्चे प्रेम का उदाहरण बताया है। कुछ लोग तीनों को आर्शीवाद देकर उनके मंगल जीवन की कामना कर रहें हैं।