Headlines
Loading...
भारत जोड़ो यात्रा : 10वें दिन जनाहा से शुरू हुई यात्रा, बैजनाथ महादेव और बगलामुखी मंदिर जा सकते हैं राहुल गांधी,,,।

भारत जोड़ो यात्रा : 10वें दिन जनाहा से शुरू हुई यात्रा, बैजनाथ महादेव और बगलामुखी मंदिर जा सकते हैं राहुल गांधी,,,।



Published from Blogger Prime Android App

एजेंसी डेस्क : मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का शुक्रवार को 10वां दिन है। 

Published from Blogger Prime Android App

राहुल गांधी की यात्रा अपने 86वें दिन आगर-मालवा जिले में पहुंची। भारत जोड़ो यात्रा सुबह छह बजे जनाहा गांव से शुरू हुई।राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनकी पत्नी अमृता सिंह और विधायक जयवर्धन भी साथ चल रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा अपने 86वें दिन आगर-मालवा जिले में पहुंची। यात्रा शुक्रवार सुबह छह बजे जनाहा गांव से शुरू हुई। इसके बाद सुबह 10 बजे टी ब्रेक आगर जिले के तनोदिया गांव में होगा। आगर जिले में यात्रा तीन दिन और दो रात रुकेगी, जो भारत जोड़ो यात्रा की सबसे लंबी यात्रा होगी। आगर में 97 किमी की यात्रा होगी। आगर से यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।

— ANI (@ANI) ">http://

Published from Blogger Prime Android App

कहा जा रहा है कि आगरा में यात्रा के दौरान राहुल गांधी बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर और नलखेड़ा मां बगलामुखी मंदिर में जा सकते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने चौकस तैयारी की है। यात्रा की सुरक्षा के लिए करीब दो हजार पुलिसकर्मियों का बल तैनात किया गया है।