Headlines
Loading...
दीवार फांदकर भाभी के रूम में घुसा देवर, अकेला पाकर मिटाई हवस, भतीजे के साथ भी की ऐसी हरकत

दीवार फांदकर भाभी के रूम में घुसा देवर, अकेला पाकर मिटाई हवस, भतीजे के साथ भी की ऐसी हरकत


Published from Blogger Prime Android App


एजेंसी डेस्क : एमपी, (ब्यूरो), भोपाल। देश से आए दिन रेप की कई खबरें सामने आती रहती हैं। कई खबरें तो ऐसी होती हैं जो इंसानियत को शर्मसार कर देती हैं। 

ऐसी ही एक रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना भोपाल जिले के बैरसिया थाना इलाके से सामने आई है।जहां विधवा भाभी के साथ उसके सगे देवर ने ही दुष्कर्म कर दिया। विरोध करने पर वह अपनी भाभी को मारने-पीटने से भी नहीं चूका। यही नहीं भाभी के अलावा उसने दूधमुंहे भतीजे को भी पीट दिया। 

पीड़िता के पति का निधन हो चुका है। इस दुष्कर्म मामले में विधवा भाभी ने अपने देवर के खिलाफ जोर जबरदस्ती मारपीट और दुष्कर्म का पुलिस में    एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी देवर को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।

बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 30 वर्षीय महिला के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। वह ससुराल में घर के अलग कमरे में अपने दूधमुंहे बेटे के साथ रहती थी। पिछले कुछ दिनों से महिला पर उसका देवर ही बुरी नजर रख रहा था। उसकी इस मनोस्थिति को भांपते हुए महिला ने अपने देवर से बातचीत करना बंद कर दिया था।

दीवार फांदकर कमरे में घुस आया था देवर,,,,,

महिला ने खुद के साथ हुई ज्यादती की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे उसके देवर ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो, उसने नहीं खोला। इसके बाद देवर किसी तरह घर की दीवार फांदकर उसके कमरे में घुस आया। उसने जोर-जबरदस्ती करना शुरू की, तो महिला ने विरोध किया। इस पर देवर ने महिला के साथ मारपीट करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान देवर ने मासूम भतीजे को भी तमाचा मार दिया। 

रात भर महिला डरी-सहमी रही। लेकिन गुरुवार सुबह होते ही पीड़ित महिला ने अपने साथ हुई मारपीट,दुष्कर्म की घटना को उसने ससुराल वालों को बताया और फिर बैरसिया थाने पहुंचकर मारने पीटने व दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।