Headlines
Loading...
आजमगढ़ से हरियाणा दबिश देने गए दारोगा ने दिल्ली में खुद को मारी गोली, दोस्त के घर मौत।

आजमगढ़ से हरियाणा दबिश देने गए दारोगा ने दिल्ली में खुद को मारी गोली, दोस्त के घर मौत।



Published from Blogger Prime Android App

एजेंसी डेस्क : ब्यूरो (गोपाल यादव),आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली में तैनात दरोगा मनोज विश्वकर्मा ने दिल्ली में अपने दोस्त के घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। दारोगा देवगांव में दर्ज एक मुकदमे के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा में गए थे।आरोपी के न मिलने पर दिल्ली के रहने वाले दोस्त के यहां चले आए। जहां बंद कमरे में स्वयं को गोली मार ली। पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। घटना की जानकारी होने पर सोमवार को कोतवाल देवगांव अपनी टीम के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 

उपनिरीक्षक मनोज विश्वकर्मा (34) प्रतापगढ़ जिले के हदिगवा थाने के समसपुर गांव के निवासी थे। 2016 में उपनिरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। जिले के विभिन्न थानों पर अपनी सेवा देने के बाद 16 जुलाई 2022 को देवगांव कोतवाली में तैनात हुए थे। 

देवगांव कोतवाली में दर्ज लड़की भगाने के एक मामले की वह विवेचना कर रहे थे। इस दौरान आरोपी के हरियाणा में होने की सूचना मिली। मनोज अपने साथ एक महिला और पुरुष पुलिसकर्मी को लेकर दस नवंबर को हरियाणा के लिए रवाना हुए।

मनोज की टीम ने वहां कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी ने बताया कि आरोपी के न मिलने पर मनोज दिल्ली में रहने वाली अपनी बहन के घर गए। उनसे मिलने के बाद दिल्ली के सरिता बिहार के डीडीए कालोनी में रहने वाले अपने दोस्त मनीष के घर पहुंचे थे। 

वहीं पर रविवार की रात बंद कमरे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि रात करीब एक बजे इस घटना की जानकारी हुई है। पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। दिल्ली के लिए कोतवाल देवगांव गजानंद चौबे को भेजा गया है। वह अपनी टीम के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। 

मनोज को थी विवेचना की अच्छी जानकारी,,,,,

देवगांव कोतवाली के पूर्व कोतवाल शशिमौली पांडेय ने बताया कि उनकी मौजूदगी में मनोज विश्वकर्मा थाने पर ड्यूटी ज्वाइन किए थे। उनके साथ हमारा कार्यकाल ज्यादा दिनों का नहीं रहा। लेकिन जितने भी दिन हम लोग साथ रहे। वह बहुत अच्छे से गुजरा। निरीक्षक शशिमौली पांडेय ने बताया कि मनोज विश्वकर्मा को विवेचना की अच्छीखासी जानकारी थी।