Headlines
Loading...
देश में कुंवारे हैं इस गांव के लड़के, छंगों को अपशकुन मान कर कोई नहीं देता अपनी लड़की

देश में कुंवारे हैं इस गांव के लड़के, छंगों को अपशकुन मान कर कोई नहीं देता अपनी लड़की




बिहार। दूनिया में कई सारी चीज़ें ऐसी हैं जो खबर बनकर अक्सर हम सभी के सामने आते हैं। ऐसा ही एक परिवार बिहार (Bihar)के गया में भी है, जिसमें सभी सदस्य कुंवारे बैठे हुए हैं।



इस परिवार में किसी एक सदस्य की भी शादी नहीं हो पा रही है। शादी की अड़चनों की वजह जानकर आप हैरान रह जायेंगे। दरअसल, इस परिवार के लोगों की शादी इसलिए नहीं हो रही है क्योंकि इस परिवार में सभी लोगों के हाथ और पैर में पांच के बजाय 6 उंगलियां (Fingers) हैं। शायद आपने ऐसा कोई ऐसा इंसान नहीं देखा होगा, जिनके दोनों हाथों और दोनों पैरों में 6-6 उंगलियां हों।


हाथ और पैर में 24 उंगलियां


जी हां, बिहार के गया जिले में इस परिवार के 22 सदस्यों के हाथों और पैरों में 6-6 उंगलियां (Fingers) हैं।



इसी वजह से इस परिवार के लोगों को शादी करने में काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। इस अद्भुत बनावट से परिवार के सभी सदस्य परेशान हैं। परिवार के सभी व्यक्तियों के हाथ-पैर में 24 उंगलियां होना अविश्वसनीय है।


पूरे परिवार की एक सी हालत


गया जिले के अतरी प्रखंड के टेउसा बाजार में यह परिवार लंबे समय से रह रहा है। इस परिवार के सभी सदस्यों के हाथों के साथ-साथ पैरों में भी 6-6 उंगलियां हैं।



परिवार के सर्वेसर्वा सुखाड़ी चौधरी (Sukhadi Chaudhary) हैं। चौधरी जी के परिवार के बड़े-बुजुर्ग तथा औरतों, सभी के हाथों-पैरों में 6-6 उंगलियां हैं। सुखाड़ी चौधरी के रिश्तेदारों में भी आठ लोग ऐसे हैं, जिनके हाथ-पैर में छह-छह उंगलियां हैं।


इस खानदान के परदादा सुखाड़ी चौधरी की दादी मानो देवी (Mano Devi) के समय से ये 6 उंगलियों का इतिहास शुरू हुआ। सबसे पहले मानो देवी के हाथों-पैरों में कुल 24 उंगलियां (Fingers) थीं। फिर इसके बाद सुखाड़ी चौधरी खानदान के पहले शख्स थे, जिनके हाथ-पैरों में कुल 24 उंगलियां थीं। फिर इसके बाद उनके बेटे विष्णु चौधरी की भी कुल 24 उंगलियां हैं।