Headlines
Loading...
यूपी : जेल में महिला बंदियों ने किया चांद का दीदार, प्रशासन ने पूजन का सामान उपलब्ध कराया

यूपी : जेल में महिला बंदियों ने किया चांद का दीदार, प्रशासन ने पूजन का सामान उपलब्ध कराया



Published from Blogger Prime Android App

एजेंसी डेस्क : मुजफ्फरनगर जिला कारागार में बंद 23 महिला बंदियों ने करवा चौथ का व्रत रखा। इनमें 13 महिलाओं के पति भी जेल में बंद हैं। शुभ मुहुर्त में व्रत खोलने की व्यवस्था की गई थी।

महिला बंदी पिछले दो दिनों से करवा चौथ के व्रत की तैयारियों में लगी हुई थीं। बंदियों ने एक-दूसरे के हाथों पर मेहंदी भी लगाई। 

दोपहर के समय उन्होंने पूजा अर्चना की और कहानी भी सुनी। विधि विधान से व्रत रखा। जेल प्रशासन ने बंदियों को पूजन के लिए सामान उपलब्ध कराया। 

जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि 23 महिलाओं ने पूरी आस्था के साथ व्रत रखा। इनमें 13 महिलाओं के पति भी जेल में बंद हैं। 

इन महिलाओं को चांद निकलने के समय पति से व्रत खुलवाने की व्यवस्था भी की गई। उन्हें इस दौरान आवश्यकता के अनुसार छलनी, दीया व मिठाई की भी व्यवस्था की गई है। 

उन्होंने बताया कि जेल के अंदर इन महिलाओं के लिए एक परिसर बनाया गया, जहां चांद निकलने पर महिला बंदियों ने पूजा अर्चना की। इस दौरान जेल मैनुअल का भी पूरा ध्यान रखा गया है।