Headlines
Loading...
यूपी चंदौली : मकान के पुरानी दीवार को ताड़ते समय दीवार गिरने से तीन मजदूरों की हुई मौत

यूपी चंदौली : मकान के पुरानी दीवार को ताड़ते समय दीवार गिरने से तीन मजदूरों की हुई मौत




एजेंसी डेस्क

उत्तर प्रदेश ,, के चंदौली जिले में नोएडा जैसा दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां नई दीवार बनाने के लिए कुछ मजदूर पुरानी दीवार को तोड़ रहे थे।तभी नींव से ईंट निकालते समय पूरी दीवार भरभरा कर गिर  गई। दीवार के नीचे दबने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। 

वहीं सूचना पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

नई दीवार बनाने के पुरानी को तोड़ रहे थे

जानकारी के मुताबिक यह हादसा चंदौली जिले के चाहनिया क्षेत्र स्थित प्रभुपुर गांव में हुआ। इलाका पुलिस ने बताया कि प्रभुपुर निवासी संदीप यादव अपने घर की एक पुरानी दीवार को तुड़वा कर नई दीवार बनाने काम करा रहे थे। राजेश कुमार (27), संदीप राम (27) और चंद्रभूषण (40) समेत कई मजदूरों को दीवार तोड़ने के लिए लगाया था। सभी मजदूर पुरानी दीवार से ईंटें निकाल रहे थे। तभी पूरी दीवार एक दम से भरभरा कर आग गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित किया

गांव वाले मौके पर इकट्ठा हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल मलबे को हटाने का काम शुरू किया। सूचना पर थाना पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर आ पहुंचे। दीवार के नीचे दबे लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान राजेश, संदीप और चंद्रभूषण को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं डीएम चंदौली ईशा दुहन और एसपी अंकुर अग्रवाल ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है।