Headlines
Loading...
यूपी ,,चंदौली। ईद मिलादुन्नबी पर विविध कार्यक्रम हुए आयोजित

यूपी ,,चंदौली। ईद मिलादुन्नबी पर विविध कार्यक्रम हुए आयोजित




एजेंसी डेस्क

यूपी ,,चंदौली। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर लोगों ने सुबह से ही घरों में व मस्जिदों में इबादत शुरु कर दिये। जो रातभर चला। इस दौरान जरुरतमंदों को खाना भी खिलाया गया।उलेमाओं ने कहा कि मोहम्म्द साहब ने कुरान के जरिये पूरे दुनिया को संदेश दिया। उन्होंने मानवता को सबसे ऊपर रखने की बात कही है। 

मुगलसराय संवाददाता के अनुसार इस्लाम मजहब के पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो व अलैहे वसल्लम के यौमें पैदाइश के मौके पर मनाए जाने वाला पर्व ईद मिलाद उन नबी लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर पिछले वर्षों की भांति जगह.जगह लोगों ने नातियां कलाम व फातिहा का आयोजन रखा था।

पूर्व वर्षों की भाति परंपरागत तरीके से जलूस निकाला गया गोधना गांव से पूर्व वर्षों की भाति निकलने वाला जलूस मनोहरपुर होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 2 होते हुए गोधना आवास पहुंचा। जहां लोगों ने पिछले साल की तरह गरम जोशी से इस्तकबाल किया छोटे-छोटे बच्चे बच्चियां जुलूस में नबी के शान में नात पढ़ रहे थे। 

इस दौरान सलाम नमस्ते वेलफेयर सोसाइटी संस्था के तत्वाधान में संस्था के संस्थापक शाहिद तौसीफ के नेतृत्व में लोगों ने शिविर लगाकर बिस्किट पानी शरबत व चाय का इंतजाम भी किया गया। जुलूस में वसीम अहमद, सरवर अली, सैफ अहमद पूर्व प्रधान हाफिज मोहम्मद फहीम, अख्तर अली मोहम्मद नसीर आदी रहे।


दुलहीपुर,, जलीलपुर ,,मढ़िया ,, सेमरा,, बहादुरपुर प्रतिनिधि के अनुसार साहुपुरी रोड से हजारों के तायदाद में अकीदत के साथ जश्ने ईद.ए.मिलाद.उन.नबी मनाया गया। 

ये त्योहार इस्लाम धर्म का बेहद महत्वपूर्ण त्योहार है। इसे खुशी से मनाने के लिए रबी.उल.अव्वल के 12वें दिन ईद ए मिलाद उन नबी कहा जाता है। इसमें छोटे छोटे बच्चे एवम बड़े बुजुर्ग भी इस जुलूस में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिए। 

इस दौरान जश्ने आमदे रसूल अल्लाह ही अल्लाह, सरकार की आमद मरहबा मरहबा, मदनी की आमद मरहबा, लोगो ने बताया की इस दिन कुरान पढऩे और मोहम्मद साहब के संदेशों का जिक्र करने से अल्लाह की रहमत बरसती है। जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन भी मुस्तैद रहा।