Headlines
Loading...
बिहार पटना प्रेमी प्रेमिका को अर्धनग्न आपत्तिजनक हालत में देखकर मनचलों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर उसे,,,,

बिहार पटना प्रेमी प्रेमिका को अर्धनग्न आपत्तिजनक हालत में देखकर मनचलों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर उसे,,,,


पटना: बिहार  से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बिहार में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म  की घटना सामने आई है। अपराधियों ने सामूहिक दुष्कर्म कर इसका वीडियो भी बना लिया तथा उसे वायरल भी कर दिया।पीड़िता ने अब इसकी शिकायत पुलिस से की है। वीडियो वायरल होने के पश्चात् क्षेत्र में तनाव है। पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस अपराधियों की पहचान कर उनकी खोज में जुट गई है।


सामूहिक दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल किए जाने का ये मामला वैशाली जिले के जंदाहा थाना इलाके का है। कहा जाता है कि नाबालिग अपने प्रेमी के साथ एकांत स्थान पर गई हुई थी। तभी अचानक से वहां कुछ मनचले पहुंच गए तथा प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। दोनों को बंधक बनाने के पश्चात् उनका वीडियो बनाना आरम्भ कर दिया।


वीडियो में लड़का मनचलों के हाथ-पैर जोड़ता हुए वीडियो नहीं बनाने तथा उन दोनों को जाने देने की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है। अर्धनग्न स्थिति में नाबालिग अपने प्रेमी के पीछे छिपती दिखाई दे रही है तथा मनचले उसके साथ छेड़खानी कर रहे हैं। डरी-सहमी नाबालिग स्वयं को मनचलों के चंगुल से छुड़ाने का बहुत प्रयास करती दिखाई दे रही है।


 पुलिस एवं गांव वालों को बुलाने की धमकी देकर बदमाशों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा इसका वीडियो भी बना लिया। बाद में छेड़खानी और सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल भी कर दिया। वीडियो आग की भांति पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गया। शनिवार की देर शाम पीड़िता ने जंदाहा थाने में स्वयं के साथ 4-5 लड़कों के सामूहिक दुष्कर्म करने की FIR दर्ज कराई। 


बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने एवं वीडियो वायरल करने के इस मामले में महुआ एसडीओपी पूनम केसरी ने कहा है कि पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। वीडियो की तहकीकात की जा रही है साथ ही वीडियो में नजर आ रहे अपराधियों की पहचान की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कोशिश की जा रही है।