Headlines
Loading...
फूड डेस्क: इस जानवर का चिप्स लोग खाते है जवानी और सेक्स पावर बढ़ाने के लिए ,,कीमत जानकर हैरान होंगे आप

फूड डेस्क: इस जानवर का चिप्स लोग खाते है जवानी और सेक्स पावर बढ़ाने के लिए ,,कीमत जानकर हैरान होंगे आप


फूड . क्या आपने कभी कछुए के चिप्स के बारे में सुना है। अभी तक तो नहीं सुना होगा। लेकिन विदेशों में इसके चिप्स की खूब डिमांड है। लोग इसके लिए मोटी रकम चुका रहे हैं, जो हमारे और आपके जेब से काफी ज्यादा है।दरअसल, कछुए के बारे में कहा जा रहा है कि इसके खाने से सेक्स पावर बढ़ता है। जवानी बरकरार रहती हैं। जिसकी वजह से दुर्लभ कछुए की खूब तस्करी भी बढ़ गई हैं।


धरती पर सबसे ज्यादा दिनों तक जिंदा रहने वाला जीव कोई है तो वो कछुआ है। यह 150 साल से 250 साल तक जिंदा रहता है। इनके दुलर्भ प्रजाति के सिंदूरी कछुओं जैसे की निलसोनिया गैंगटिस और चित्रा इंडिका की मांग विदेशों में खूब हैं। यह भारत के चंबल नदी में पाए जाते हैं। यहां से इनकी तस्करी होती है। जिसका चिप्स बनाकर लोग अमीर हो रहे हैं। लोग इस खूबसूरत जानवर का सूप भी बनाकर पीते हैं और मांस भी खाते हैं।

इन जगहों पर चिप्स की खूब डिमांड

इसका चिप्स थाइलैंड, सिंगापुर,मलेशिया में खूब डिमांड में हैं। यह 2 लाख रुपए किलो में वहां बिक रही हैं। कछुए का चिप्स उसके पेट की स्किन जिसे प्लैसट्रान कहते हैं उसे निकालकर बनाया जाता है। इसके अलावा इस हिस्से को निकालकर सुखाया जाता है और फिर लोग उबालकर सूप तैयार करते हैं। जिसका सेवन सेक्स पावर को बढ़ाने के लिए लोग करते हैं।

चीन में हर साल 73 हजार कछुओं को मार डाला जाता है

टरट्वाइज एड इंटरनेशनल ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है कि चीन में लोग इस कछुए के स्कीन की जेली बनाने के लिए सालभर में 73 हजार से अधिक कछुओं को मार डालते हैं।वहीं, एक किलो कछुए से सिर्फ 250 ग्राम चिप्स तैयार होता है। कछुए के बारे में यह भी कहा जाता है कि अगर इसके शरीर से दिमाग को हटा दिया जाए तो भी वो छह महीने तक जिंदा रह सकता है। कई खूबियां इस खूबसूरत जीव में पाए जाते हैं। भारत में कछुए की खरीद फरोख्त पर रोक है। इसके लिए सख्त सजा का प्रावधान भी है।