Headlines
Loading...
चंदौली : दो सहेलियों के साथ दुरंतो एक्सप्रेस में छेड़खानी पीपीडीयू जंक्शन में आरोपी हुआ गिरफ्तार

चंदौली : दो सहेलियों के साथ दुरंतो एक्सप्रेस में छेड़खानी पीपीडीयू जंक्शन में आरोपी हुआ गिरफ्तार


पीडीडीयू नगर (चंदौली) : ट्रेनों में शराब पीने और महिलाओं- लड़कियों के साथ छेड़खानी करने की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। इसी कड़ी में चंदौली जिले में पीडीडीयू जंक्‍शन पर ट्रेन में छेड़खानी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरपीएफ के अनुसार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।


12259 अप सियालदाह- बीकानेर दूरंतो एक्सप्रेस में सफर कर रही दो सहेलियों ने एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया। सोमवार को ट्रेन के जंक्शन पहुंचने पर महिला यात्रियों ने जीआरपी को तहरीर दी।


 जीआरपी ने सह यात्री को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वर्धमान से ट्रेन खुलने के बाद आरोपित महिला यात्रियों से बदतमीजी करने लगा। इसके बाद शिकायत करने के बाद आरपीएफ ने कार्रवाई की है।


दूसरी ओर इस मामले को गंभीर मानते हुए सियालहाद आरपीएफ पोस्ट के सहायक उपनिरीक्षक रामविलास ट्रेन को स्क्वायड करते हुए जंक्शन पर पहुंचे। गाजियाबाद निवासी एक महिला यात्री अपनी सहेली के साथ सियालदाह से नई दिल्ली जा रही थी। दोनों बी-3 बर्थ नंबर के 52 व 49 नंबर सीट पर यात्रा कर रही थी। कोच संख्या बी-2 के बर्थ नंबर 34 पर जलगांव, महाराष्ट्र निवासी योगेश बाबा सफर कर रहा था। छेड़खानी की सूचना पर जीआरपी जंक्शन पर पहुंची गई।


ट्रेन प्लेटफार्म चार पर पहुंची जहां जीआरपी को महिला यात्री द्वारा बताया गया कि यात्रा के दौरान जब गाड़ी वर्धमान से खुली तभी वह अपनी सहेली के साथ वाशरुम में प्लेट धोने गई। वहां खड़ा यात्री, जो नशे में लग रहा था, उसने हम दोनों का हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारने की कोशिश की। इसके बाद जीआरपी ने आरोपित युवक को ट्रेन से नीचे उतार लिया और महिला यात्रियों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई