Headlines
Loading...
पंजाब /अमृतसर ,,माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी के BF को मार डाला, इल्जाम पति पर लगा दिया

पंजाब /अमृतसर ,,माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी के BF को मार डाला, इल्जाम पति पर लगा दिया


Published from Blogger Prime Android App

एजेंसी डेस्क
अमृतसर: पंजाब के मानसा में एक महिला द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही बेटी के बॉयफ्रेंड की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। यही नहीं, आरोपी महिला ने इसका इल्जाम भी अपने पति पर लगा दिया।मामले की जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, बोड़ावाल गांव में 20 वर्षीय युवक उसी गांव की एक लड़की से प्रेम करता था। इस बात की भनक जब लड़की की मां को लगी, तो वह विरोध करने लगी। 


लड़की की मां ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर बेटी के बॉयफ्रेंड को चाकू घोंपकर मार डाला। थाना सदर बुढलाडा पुलिस ने घटना का खुलासा कर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया। साथ ही दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। मानसा के SPD बाल कृष्ण सिंगला ने बताया है कि 21 सितंबर 2022 को गुरने कलां गांव में एक युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक की मां के बयान पर 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक महिला व उसका प्रेमी शामिल है।


आरोपियों से हुई पूछताछ में पता चला है कि मृतक का आरोपी महिला की बेटी के साथ प्रेम प्रसंग था। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी के बॉयफ्रेंट की हत्या की योजना बनाई। हत्या के लिए महिला के पति पर आरोप लगाया। महिला के प्रेमी ने उसके पति के मोबाइल से युवक को फोन कर बुलाया था। इसके बाद चाकू घोंपकर उसे मार डाला।