
U P NEWS
मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के बाद आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या बोले काशी अयोध्या के बाद मां विंध्यवासिनी कारी डोर का काम रहेगा जारी
मिर्जापुर
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को मिर्जापुर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार धार्मिक पर्यटन केंद्रों का विकास कर रही है।काशी, अयोध्या के बाद मां विन्ध्यवासिनी धाम कॉरीडोर का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य प्रगति पर है।
केशव प्रसाद मौर्य ने आज सुबह में मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। उन्होंने कहा कि निर्माण का कार्य जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है। वैसे-वैसे भक्तों की भीड़ बढ़ रही है। सरकार का प्रयास सभी तीर्थ स्थलों का विकास है। विकास के आधार पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है और रोजगार सृजित करना है।
कॉरीडोर का प्रत्यक्ष रूप भी दिखाई दे रहा है। जब धाम बनकर तैयार हो जाएगा तो जिस तरह से काशी में अयोध्या में भीड़ उमड़ रही है, उसी तरह मां विन्ध्यवासिनी धाम में और भीड़ उमड़ेगी। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री ने विधि विधान से विंध्यवासिनी मां का दर्शन पूजन किया