Headlines
Loading...
देश के उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और हिमाचल सहित कई राज्यों में बाढ़ का भीषण कहर जारी

देश के उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और हिमाचल सहित कई राज्यों में बाढ़ का भीषण कहर जारी

देश के पांच राज्यों से तबाही की खबर सामने आ रही है जहां 24 घंटों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 33 लोगों की मौत हुई, जबकि 17 लापता हैं।हिमाचल में 22 लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक तबाही मंडी, कांगड़ा और चंबा में हुई। वहीं, उत्तराखंड में चार ने जान गंवाईं। इसके अलावा यूपी के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। लोगों को बचाने की मुहिम जारी है। 

 उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में बाढ़ के पानी में लोग फंसे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के मोहनचट्टी क्षेत्र के अरण्यम रिजॉर्ट में कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ रेस्क्यू मौके पर पहुंचा। सभी संपर्क टूट गए थे। तुरंत टीमें भेजी गईं, बचाव कार्य जारी है।

 यूपी के प्रयागराज वाराणसी समेत कई जिलों में बाढ़ का कहर जारी है संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों ही नदियों में आई बाढ़ अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत का सबब बनती जा रही है। बाढ़ का पानी अब रिहायशी इलाकों में भी घुसने लगा है। 

हरिद्वार के भीमगौडा बैराज से भी संपर्क साधकर गंगा के जलस्तर बढ़ने घटने की जानकारी ली जा रही है। हमीरपुर में अब यमुना और बेतवा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। बुधवार को फिर से डैमों से चार लाख से अधिक क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बेतवा नदी उफना गई जिससे कई गांवों का संपर्क कट गया है। फतेहपुर प्रेम के समीप कच्चे तटबंध को दुरुस्त करने के लिए ग्राम पंचायत मानपुर और रठौरा कलां के सैकड़ों श्रमिक लगाए गए हैं। 