Headlines
Loading...
 आजादी का अमृत महोत्सव  अभियान के अंतर्गत कैलाश पर्वत के इक्कीस हजार फीट ऊंची चोटी पर काशी के पुरातत्व अधिकारी ने लहराया तिरंगा

आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत कैलाश पर्वत के इक्कीस हजार फीट ऊंची चोटी पर काशी के पुरातत्व अधिकारी ने लहराया तिरंगा



काशी से कैलाश तक हर घर तिरंगा अभियान का असर नजर आया। लद्दाख की मारखा वैली में कांग यात्से पर 21 हजार फीट से अधिक ऊंची चोटी पर काशी का तिरंगा भी फहराया गया।



क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र यादव ने यह उपलब्धि अपने नाम की है। वह अब तक हिमालय के लगभग सभी भागों में 15 से अधिक पर्वत चोटियों पर तिरंगा फहरा चुके हैं।






इसके बाद पूरा दल 15 अगस्त को वापस लेह पहुंचा। अभियान में यूपी, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, गोवा और उत्तराखंड के सात पर्वतारोहियों ने हिस्सा लिया। अंतिम चढ़ाई रात दो बजे शुरू हुई और टीम कांग यात्से -1 पर सुबह नौ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराने में सफल हुई